RAILWAY STATION लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
RAILWAY STATION लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 4 नवंबर 2013

Indian Hill Railway-Shimla Toy Train भारतीय पहाड़ी रेल- शिमला कालका (नैरोगेज/ खिलौना गाड़ी) यात्रा

किन्नर कैलाश यात्रा के सभी लेख के लिंक नीचे दिये गये है।

KINNER KAILASH TREKKING-12                                         SANDEEP PANWAR

शिमला की खिलौना रेल में शिमला से कालका तक की इस यात्रा में मैंने जी भर कर फ़ोटो लिये है। शिमला स्टेशन से दोपहर बाद 02:30 मिनट पर कालका के लिये एकमात्र पैसेंजर सवारी गाड़ी चलने का समय निर्धारित है। मैं ट्रेन चलने से कोई सवा घन्टे पहले ही स्टेशन पहुँच चुका था। इस सवारी गाड़ी में आरक्षित डिब्बे भी होते है। मुझे इसकी जानकारी नहीं थी। शिमला से कालका तक का किराया मात्र 20 रु है जबकि बस से कालका तक जाने में 90 रु का टिकट लेना पड़ता है। अगर कालका का बस स्टैन्ड़ कालका के रेलवे स्टेशन के नजदीक होता तो मैं कभी भी बस से शिमला आना या जाना पसन्द नहीं करुँगा। मैंने टिकट लेना चाहा, लेकिन टिकट खिड़की तो एक घन्टा पहले ही खुलने वाली थी। सवारी गाड़ी का टिकट लेने वालों की काफ़ी भीड़ जमा हो चुकी थी। स्टेशन पर प्लेटफ़ार्म पर खड़ी ट्रेन में भी काफ़ी सीटों पर सवारियाँ कब्जा जमा चुकी होगी। सीजन के दिनों में सवारी गाड़ी में जाने वालों की काफ़ी भीड़ होती है जिस कारण seat मिलने की सम्भावना कम हो जाती है।

शिमला से चले कालका

बुधवार, 10 जुलाई 2013

CST Chatrapati Shiwaji Terminas/Victoria VT छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (सीएसटी/वीटी)

EAST COAST TO WEST COAST 33                                                                   SANDEEP PANWAR
नरीमन पॉइन्ट से बोम्बे की बेस्ट वाली बस में सवार होकर हम बोम्बे का मुख्य रेलवे स्टेशन देखने चल दिये। यहाँ हमारी बस लम्बा चक्कर लगाकर जाने वाली थी जब बस परिचालक से हमने टिकट के लिये कहा तो उसने कहा कि यह बस बहुत घूमकर जायेगी। बस कन्ड़क्टर को दो टिकट के पैसे देकर टिकट ले लिये गये। किसी जगह घूमने के लिये वहाँ के कई चक्कर लगाये जाये इससे बेहतर और क्या हो सकता है? हमारी बस बोम्बे हाईकोर्ट के सामने से होकर निकल रही थी तो विशाल ने मुझे बताया कि यह बोम्बे हाईकोर्ट है। अगर विशाल ने मुझे नहीं बताया होता तो मैं तो यही समझता रहता कि यह कोई किला आदि जैसा कुछ इमारत है। देखने में ही हाई कोर्ट किले जैसी ही प्रतीत होती है।


Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...