RANGAT लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
RANGAT लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 3 जून 2017

Complete Itinerary of Andaman & Nicobar Islands

TRAVEL PLANNER----- HOW TO PLAN ANDAMAN ISLANDS TOUR अंडमान निकोबार द्वीप समूह की यात्रा का कार्यक्रम कैसे बनायें?

Complete Itinerary of my Andaman & Nicobar Islands journey.

Visited: Port Blair, Baratang, Rangat, Diglipur, Havelock islands, Neil Island, Ross Island.

Complete Itinerary is here. (Total 11 days)

बुधवार, 11 जनवरी 2017

Moricedera Beach & Aam Kunj Beach- Rangat रंगत के खूबसूरत बीच मोरीसिडरा व आम कुंज बीच



उत्तरी अंडमान के अंतिम छोर डिगलीपुर जाते समय बाराटाँग उतरकर पहले तो चूने की गुफा देखी, उसके बाद रंगत से कुछ आगे मैंग्रोव जंगल में पद यात्रा की, अब उसके आगे रंगत के मनमोहक समुन्द्र तट का यात्रा वृतांत इस लेख में दिया गया है। यदि आप अंडमान की इस यात्रा को शुरु से पढना चाहते हो तो यहाँ चटका लगाये और पूरे यात्रा वृतांत का आनन्द ले। यह यात्रा दिनांक 22-06-2014 को की गयी थी।
अंडमान निकोबार AAM KUNJ & MORICEDERA BEACH SHIVPURAM
रंगत से करीब 18 किमी आगे होटल HOW BILL NEST में उस दिन ठहरने वाले, हमारे अलावा एक दो रुम में ही गेस्ट थे। हमारा रंगत में घूमने के लिये दोपहर तक का समय तय था। यहाँ देखने के लिये बहुत ज्यादा नहीं है। लेकिन जितना भी है वो अंडमान यात्रा की जान है यदि किसी ने अंडमान यात्रा में रंगत छोड दिया तो समझो उसने बहुत कुछ छोड दिया। हमने रंगत के दो-तीन समुन्द्री बीच व एक-दो मंदिर ही देखने थे। सुबह आराम से सोकर उठे। नहा-धो तैयार होकर वाहन के लिये सडक पर आये। सबसे पहले हमने चार घंटे के लिये 300 रु में एक आटो बुक किया। आटो वाले को पहले ही बोल दिया कि 4 घन्टे में जो-जो देख सकते है वहाँ लेकर चल। कुछ जानकारी मनु के पास थी कुछ जानकारी आटो वाले ने दी। आटो में सवार होकर सबसे पहले एक छोटे से लेकिन बेहद ही सुन्दर जगह पहुँचे। यहाँ का समुन्द्री किनारा देख मन मचल गया। सुबह-सुबह समुन्द्र की उठती लहरे देख, किसका मन नहीं मचलेगा। इस बीच का नाम आमकुंज बीच है। आम कुंज देखने के बाद कुछ किमी आगे एक अन्य सुन्दर से बीच MORICEDERA BEACH SHIVPURAM जाना था।
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...