KAMAKSHA DEVI TEMPLE लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
KAMAKSHA DEVI TEMPLE लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 30 अप्रैल 2013

Sunder Nagar-Rohanda-Chindi-Karsog-Kamaksha Devi Temple सुन्दरनगर से रोहान्ड़ा, करसोग घाटी के कामाक्षा देवी मन्दिर तक की यात्रा।

हिमाचल की कांगड़ा व करसोग घाटी की यात्रा 08                                                       SANDEEP PANWAR
सुन्दर नगर बस अडड़े पर जब हमें करसोग की बस मिलने की उम्मीद समाप्त होती दिखी तो हमने वहाँ बैठकर आगे की बात सोचनी शुरु की ही थी कि हिमाचल रोड़वेज की मनाली से रिकांगपियो तक जाने वाली बस आकर खड़ी हो गयी। हमें इस बात का अंदाजा नहीं था कि यह बस करसोग से होकर जायेगी। हमने अनमने मन से बस कंड़क्टर से पूछा कि यह करसोग के आसपास से होकर जायेगी कि नहीं। जब कंड़क्टर ने कहा कि यह करसोग के बस अड़ड़े पर उतारने के बाद वापिस मुख्य सड़क पर आयेगी, उसके बाद सैंज-रामपुर वाले रुट के लिये चली जायेगी। हमने यह भी पता किया था कि यह बस रिकांगपियो सुबह 5 बजे के आसपास पहुँचा देती है। हमने बस में घुसकर देखा तो सबसे आखिरी की सीट पर तीन सवारी लायक स्थान बचा हुआ था। हमने समय ना गवाते हुए, अपने बैग उन सीट पर रख सीट आरक्षित कर ली। चूंकि बस में गर्मी लग रही थी इसलिये हम बस के बाहर खड़े होकर बस चलने की प्रतीक्षा करने लगे। कुछ आधे घन्टे बाद बस वहाँ से चल पड़ी। सुन्दर नगर से हमारी बस मन्ड़ी की ओर चलने लगी। लेकिन एक-दो किमी बाद ही हमारी बस दाँए हाथ की ओर मुड़ गयी।

करसोग बस अडड़े पर लगा सूचना पट
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...