TAMILNADU लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
TAMILNADU लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 18 जुलाई 2013

Rameshwaram Temple and Ram Setu रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग व राम सेतू

LTC-  SOUTH INDIA TOUR 05                                                                           SANDEEP PANWAR
सुबह उठकर रामेश्वरम के लिये निकलना था। इसलिये सुबह पाँच उठकर नहा धोकर तैयार भी हो गये। बस वाले ने सुबह 6 बजे का समय दिया था। लेकिन जब सवा 6 बजे तक भी हमें लेने कोई नहीं आया तो मन में खटका हुआ कि हमें यही छोड़कर तो नहीं भाग गये? लेकिन शुक्र रहा कि ठीक 6:30 पर हमें लेने के लिये एक बन्दा आया हम उसके साथ बस तक चले गये। जिस बस से कन्याकुमारी से मदुरै तक आये वह बस मदुरै से ही वापिस कन्याकुमारी चली जाती है यहाँ से दूसरी बस में बैठकर रामेश्वरम के लिये निकलने की तैयारी होने लगी। दूसरी बस कल वाली बस से बड़ी थी या यह कहे कि आज वाली बस है कल वाली मिनी बस थी। 
दिन में

बुधवार, 17 जुलाई 2013

Madurai-Meenakshi Amma Temple मदुरै का मीनाक्षी अम्मां मन्दिर

LTC-  SOUTH INDIA TOUR 04                                                                           SANDEEP PANWAR
कन्याकुमारी से मदुरै जाने के लिये हम दोपहर में बताये गये समय पर एक मिनी बस में जा बैठे। लगभग आधा घन्टा बीतने पर भी जब बस आगे नहीं बढी तो अन्य सवारियों के साथ हम भी, ड्राइवर से चलने के लिये बोलने लगे। ड्राइवर बोला कि अभी पांच सीट खाली है थोड़ी देर में सवारी पहुँच रही है उनके आते ही हम चल देंगें। उसका विश्वास कर हम इन्तजार करते रहे लेकिन फ़िर से आधा घन्टा बीत गया लेकिन सिर्फ़ एक सवारी ही बस में आयी, अबकी बार सभी सवारियों ने एक सुर में बस चालक से बस आगे बढ़ाने को कहा तो बस वाला धीरे-धीरे बस को आगे बढ़ाने लगा। वह इतना शातिर था कि कन्याकुमारी की टेड़ी-मेड़ी गलियों से होता हुआ फ़िर से किसी नजदीक की गली में ही बस को वापिस ले आया। मैंने सोच लिया कि इससे कुछ कहना बेकार है। यह अपनी सीट फ़ुल करके ही आगे के लिये रवाना होगा।


मंगलवार, 16 जुलाई 2013

Kanyakumari Vivekanand Rock, Sunrise and Sunset कन्याकुमारी विविकानन्द रॉक सूर्यास्त व सूर्योदय

LTC-  SOUTH INDIA TOUR 03                                                                           SANDEEP PANWAR
कन्याकुमारी जाने वाली बस में बैठकर पाँच टिकट लिये। हमारी बस त्रिवेन्द्रम से कन्याकुमारी जाने वाले मुख्य हाईवे से होकर ही जा रही थी मार्ग के दोनों ओर हरियाली देखकर मन को बड़ा अच्छा लग रहा था। समुन्द्री किनारे वाले राज्यों में, शहरों में, नारियल के लम्बे पेड़ों की भरमार तो रहती ही है। कुल नब्बे किमी के मार्ग का आधा भाग आबादी से घिरा हुआ मिला। इस मार्ग में कई जगह तो सड़क इतनी तंग थी कि दो गाडियाँ मुश्किल से आ जा रही थी। लगभग दो घन्टे की यात्रा के बाद हमारी बस नगरकोईल पहुँच गयी। त्रिवेन्द्रम से नगरकोइल तक दिन में कई रेल सेवा है। लेकिन हमें यहाँ की बस सेवा के बारे में भी जानना था इसलिये हम बस से कन्याकुमारी आये थे।

विवेकानन्द रॉक

रविवार, 14 जुलाई 2013

Information- Leave Travel Concession (LTC) journey पहली सरकारी यात्रा LTC पर जाने की तैयारी व जानकारी।

LTC-  SOUTH INDIA TOUR 01                                                                           SANDEEP PANWAR
यह यात्रा सन 2009 के दिसम्बर माह में की थी। सरकारी कर्मचारी को चार वर्ष में एक बार पूरे भारते में से किसी एक जगह सपरिवार आने-जाने का किराया मिलता है। अपने जैसे सिरफ़िरे यदि इन सरकारी योजनाओं के चक्कर में पड़ने लगे तो फ़िर तो हो ली घुमक्कड़ी। सरकारी यात्रा चार साल में एक बार हो सकती है जबकि हम जैसे तो साल में कम से कम 6/7 यात्रा तो कर ही ड़ालते है कुछ ऐसे भी मिल जायेंगे जो हर माह किसी ना किसी यात्रा पर निकल पड़ते है। बस या रेल में किसी जगह होकर आना ही यात्रा नहीं कहलाता है किसी स्थान पर जाकर वाहन चाहे कोई भी हो (बस, रेल आदि) यदि उस स्थान के स्थल नहीं देखे तो क्या खाक यात्रा की गयी? ऐसी यात्रा तो दैनिक यात्रा करने वाले वेतन भोगी कर्मचारी व सामान बेचने वाले भी कर लेते है।

अपुन की जोडीदार


Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...