KILLAR लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
KILLAR लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 31 जुलाई 2013

Sugalvas-Tindi- Udaipur सुगलवास-तिन्दी-उदयपुर (बाइक की क्या औकात, दलदल नाले में ट्रक भी अटक गया)

SACH PASS, PANGI VALLEY-08                                                                      SANDEEP PANWAR
तिन्दी से पहले सुगलवास नामक जगह आती है, यहाँ पर वन विभाग की निरीक्षण चौकी बनी हुई है। सुगलवास से तिन्दी के बीच सड़क चौड़ीकरण का निर्माण कार्य चल रहा है। यही एक बोर्ड़ भी लगा हुआ था जिस पर लिखा हुआ था कि इस मार्ग पर कहाँ से कहाँ तक सप्ताह में मार्ग किस-किस दिन बन्द रहता है? हिमाचल प्रदेश में यह इलाका बेहद ही दुर्गम माना गया है कुछ वर्षों पहले तक यहाँ आने के लिये केवल पैदल मार्ग हुआ करता था अब कही जाकर यहाँ इस घाटी में गाड़ी चलने लायक कच्चा मार्ग बन पाया है। आगामी 3-4 वर्षों में यही मार्ग पक्का बन जायेगा तब यहाँ आने का अलग ही सुख होगा। कभी-कभी तो सड़क इतनी बेकार आ जाती थी कि हम सीट पर बैठे-बैठे 8-10 ईंच तक उछल जाते थे। उछलने के बाद हमें ट्रक में लदी अपनी बाइक याद आती थी कि उदयपुर पहुँचने तक बाइक चलने लायक भी रहेगी या कबाडी को बेचकर बस में बैठकर घर जाना पड़ेगा। ट्रक चालक को बोला, अरे भाई जरा कुछ देर के लिये ट्रक कही रोक लेना, पीछे जाकर बाइक की हालत देखते है। 

इस पुल से पांगी घाटी आरम्भ होती है।

मंगलवार, 30 जुलाई 2013

KILLAR TO TINDI किलाड़ से तिन्दी

SACH PASS, PANGI VALLEY-07                                                                      SANDEEP PANWAR
हम चारों सुबह आठ बजे से पहले ही पराँठे खाकर तैयार हो चुके थे। ट्रक ऊपर ही खड़ा हुआ दिखायी दे रहा था। हम चारों शार्टकट पगड़न्ड़ी से चढ़ते हुए उस ट्रक के पास जा पहुँचे। ट्रक के नजदीक जाने पर देखा कि अभी वह खाली नहीं हुआ है उसके अन्दर सीमेन्ट के कटटे रखे हुए थे। सीमेन्ट उतारा जा रहा था। तब तक हम आसपास ही घूमते रहे। इसी बीच नीचे से भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की एक टुकड़ी गश्त करती हुई हमारे पास पहुँची। जैसे ही मैंने उनका फ़ोटो लेने के लिये कैमरा निकाला तो वे सभी पंक्ति बद्ध खड़े हो गये। महेश मलिक उन फ़ौजियों के साथ खड़े हो गये। ट्रक वाले का सीमेन्ट उतारा जा चुका था। वह बोला कि आप लोग नीचे चलो। मैं थोड़ी देर में ट्रक लेकर आता हूँ। हम उसी शार्टकट से नीचे पहुँचे। लेकिन आधा घन्टा होने पर भी जब ट्रक नीचे नहीं आया तो हमारी खोपड़ी चौकन्नी होने लगी। चूंकि वहाँ से निकलने का कोई और मार्ग नहीं था इसलिये हम इस बात से तो बेफ़िक्र थे कि ट्रक वाला भाग गया होगा।


रविवार, 28 जुलाई 2013

PANGI VALLEY-Killar पांगी वैली में हुआ पंगा

SACH PASS, PANGI VALLEY-05                                                                      SANDEEP PANWAR
मेरी बाइक (नीली परी) उस बर्फ़ीले नाले से सुरक्षित पार हो गयी, लेकिन जब साथी बाइकर की बाइक उस नाले की रफ़्तार में उलझ गयी और पानी की दिशा में उछल गयी। हम उस घटना को बाइक से दूर खड़े देख रहे थे मैंने तुरन्त अपनी बाइक साइड़ स्टैन्ड़ पर लगायी और बर्फ़ीले पानी में दूसरी बाइक को बहने से बचाने के लिय भागा। पानी के नाले के दूसरी और खड़े दोनों साथी देवेन्द्र रावत व विशेष मलिक इस घटना को देख अचम्भित थे। पल्सर बाइक को घटना के समय महेश रावत चला रहा था, पल्सर के मालिक देवेन्द्र रावत को तो लगा होगा कि बाइक भी गयी व महेश भी गया। मुझे ड़र था कि कही बाइक रोकने के चक्कर में महेश भी बहकर नीचे दूसरी ओर ढ़लान में बर्फ़ वाली दीवार में बनी गुफ़ा में ना सरक जाये। उधर पानी के दूसरी ओर से देवेन्द्र रावत जी बाइक व महेश को बचाने के लिये भागे।


Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...