PATAL BHUVANESHWAR CAVE लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
PATAL BHUVANESHWAR CAVE लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 9 मई 2014

Bageshwar to Delhi Via Almora बागेश्वर से अल्मोडा होते हुए दिल्ली तक

KUMAUN CAR YATRA-04                                                      SANDEEP PANWAR
पाताल भुवनेश्वर देखने के लिये जाते समय एक दुकान पर खीरे का रायता बोल कर गये थे। वापसी में उस दुकान से रायता पीकर ही आये। रायते के साथ आलू की चाट भी थी जिससे स्वाद कई गुणा बढ गया। जब तक राजेश जी ने गाडी मोडी। तब तक मैंने सडक किनारे के होटलों पर कमरों के दाम के बारे में पता किया। उन्होंने बताया कि 500 रु तक में कमरा मिल जायेगा। मेरे गाडी में बैठते ही राजेश जी गाडी लेकर चल दिये। वापसी में राई आगर के उसी होटल पर आइसक्रीम की पेट भर दावत खाने की बात तय हुई थी जहाँ रात को ठहरे थे। राई आगर पहुँचते ही आइसक्रीम का 5 लीटर वाला डिब्बा ले लिया। 

मंगलवार, 6 मई 2014

Patal bhuvaneshwar cave detail story पाताल भुवनेश्वर गुफ़ा का विस्तृत विवरण

KUMAUN CAR YATRA-03                                                       SANDEEP PANWAR
इस यात्रा में आपने शुरु के दो लेखों में दिल्ली से भीमताल, नौकुचियाताल व सातताल, नैनीताल, अल्मोडा होकर राई आगर तक की यात्रा पढी है अब उससे आगे चलते है। आज दिनांक 14 अप्रैल 2014 की बात है। रात में राई आगर के जिस होटल में ठहरे थे उसकी मालकिन से रात में ही तय कर लिया था कि सुबह गर्मा-गर्म पानी में स्नान करना है। अत: सुबह 6 बजे गर्मागर्म पानी आ भी गया। नहाने का साबुन लिया नहीं था जिस कारण नहाने में ज्यादा समय नहीं लगा। ठन्ड का मौसम था इसलिये फ़टाफ़ट नहाधोकर अपना सामान अपने बैग में समेट कर गाडी में जा बैठे। इस यात्रा में हम केवल एक जोडी कपडे लेकर ही गये थे। घर से चलते समय हरिदवार के लिये निकले थे। लेकिन उत्तराखण्ड के पिथौरागढ जिले में आ पहुँचे। यहाँ का मौसम काफ़ी ठन्ड वाला है जबकि दिल्ली में काफ़ी गर्मी थी। आज हमारी मंजिल धरती में 100 फ़ीट गहरे बेहद संकरे मार्ग वाली पाताल भुवनेश्वर है। 


शनिवार, 3 मई 2014

Nainital to Patal bhuvaneshwar Cave नैनीताल झील से पाताल भुवनेश्वर

KUMAUN CAR YATRA-02                                                       SANDEEP PANWAR

इस यात्रा के पहले लेख में आपने दिल्ली से रात भर चलकर सुबह-सुबह भीमताल, नौकुचियाताल व सातताल तक की यात्रा देखी। अब उससे आगे। हम चारों गाडी में सवार होकर नैनीताल के लिये बढ चले। आज दिनांक 13 अप्रैल 2014 की बात है। सातताल से नैनीताल जाने के लिये पहले भवाली पहुँचना होता है। भवाली कस्बे/बाजार से एक सीधा मार्ग अल्मोडा जाता है। जबकि ऊपर चढाई की तरफ़ उल्टे हाथ जाने वाला मार्ग नैनीताल व दिल्ली/काठगोदाम के लिये अलग होता है। इस मार्ग पर लगभग तीन किमी चलने के बाद एक तिराहा आता है यहाँ से दिल्ली वाला मार्ग नीचे की ओर कट जाता है जबकि नैनीताल वाला मार्ग ऊपर चला जाता है। हमें नैनीताल जाना था जाहिर है हम भी ऊपर वाले मार्ग पर चलते गये। यहाँ इस तिराहे से नैनीताल की दूरी मात्र 7 किमी ही रह जाती है। नैनीताल पहुंचते ही सबसे पहले नैनी झील के दर्शन हुए। नैनीताल में हमारा स्वागत बारिश ने किया।
 
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...