KAMRUNAAG TEMPLE लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
KAMRUNAAG TEMPLE लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 5 अगस्त 2013

Trekking to Kamru Naag Temple and lake कमरुनाग मन्दिर व झील की ट्रैकिंग

SACH PASS, PANGI VALLEY-13                                                                      SANDEEP PANWAR
कमरुनाग मन्दिर की समुन्द्र तल से कुल ऊँचाई 3334 मीटर बतायी जाती है जबकि मैंने गुगल में तलाश कर देखा तो यह 3200 मीटर ही दिखायी देती है। कमरुनाग का आधार रोहान्ड़ा कस्बा/गाँव समुन्द्र तल से 2100 मीटर की ऊँचाई पर बसा हुआ है इसका मतलब यह हुआ कि हमें 6 किमी की दूरी में 1200 मीटर ही चढना था। अगर देखा जाये तो यह चढ़ाई बहुत ज्यादा भारी नहीं पड़ती है लेकिन रात को सोते समय सभी यह कहकर सोये थे कि सुबह जल्दी चलेंगे, देवेन्द्र रावत जी तो रात को 2 बजे ही कमरुनाग के लिये निकलने की बात कर रहे थे। मैंने उन्हे कहा रावत जी हिमाचल में भी अपने उतराखन्ड़ की तरह भरपूर संख्या में भालू पाये जाते है रात को 2 बजे निकलने का मतलब होगा कि जंगली जानवर से सीधा मुकाबला करना।
KAMRU NAAG TEMPLE

रविवार, 4 अगस्त 2013

Rohanda- beautiful place रोहान्ड़ा- सपरिवार समय बिताने लायक सुन्दरतम स्थल

SACH PASS, PANGI VALLEY-12                                                                      SANDEEP PANWAR
हमने रोहान्ड़ा में वन विभाग के विश्राम भवन में अपने लिये एक कमरा बुक कर लिया। रेस्ट हाऊस वालों ने हमारी बाइक वहाँ अन्दर ही खड़ी करवा दी। मैंने मलिक को रेस्ट हाऊस के बाहर ही पल्सर वालों का इन्तजार करने को कहा कि कही लेह वाली यात्रा की तरह वे यहाँ से आगे ना निकल जाये। लेकिन जब 10 मिनट तक भी पल्सर वाले वापिस नहीं आये तो उन्हे फ़ोन लगाया गया उनका जवाब था कि बस अभी तक उनकी पकड़ में नहीं आ पायी है। बस व बाइक की गति पहाड़ पर चढ़ते समय लगभग एक समान होती है। ऐसा कई बार देखा है कि किसी पहाड़ी यात्रा में कम सवारी की बस या खाली ट्रक यदि हमारे साथ-साथ या आगे पीछे चल रहा हो तो वह बड़ी गाड़ी भी बाइक के साथ ही चलती रहती है। 

ROHANDA GUEST HOUSE AND OUR BIKE

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...