UDAIPUR लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
UDAIPUR लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 1 अगस्त 2013

Udaipur-Tandi-Koksar-Rohtaang उदयपुर-टान्डी-कोकसर-रोहताँग

SACH PASS, PANGI VALLEY-09                                                                      SANDEEP PANWAR
उदयपुर में हम लोग रात के 8 बजे पहुँच गये थे इसलिये यहाँ रुकते ही सबसे पहले बाइक की दुकान की तलाश की गयी। यहाँ पर बाइक की स्पेशल दुकान तो नहीं मिल पायी। ल्रेकिन एक-दो दुकान ऐसी थी जो बाइक ठीक कर सकते थे। लेकिन किलाड़ से उदयपुर तक की महा-बेकारी कच्ची-पथरीली सड़क में हमारे ट्रक ने पल्सर बाइक का हैंडिल तोड़ दिया था। यहाँ की दुकान में बाइक की ऐसेसरीज नहीं मिलती थी। इसलिये हमने मनाली जाना ही बेहतर माना। जब यहाँ बाइक की कोई दुकान ही नही तो यहाँ उतरकर क्यों समय खराब किया जाये? अगर सुबह यहाँ दुकान खुलने का इन्तजार भी किया जाता तो वह कैलोंग से बाइक के हैंडिल लेने जाता। वहाँ से आने-जाने व मरम्मत कराने में कल का पूरा दिन लगना निश्चित था। इस कारण भी हमने मनाली जाना ही बेहतर समझा। कम से कम कल का दिन तो बच जाता। रात को सोने में वैसे भी देर हो ही गयी थी उसपर लफ़ड़ा यह कि सुबह जल्दी निकलना भी था।

बुधवार, 31 जुलाई 2013

Sugalvas-Tindi- Udaipur सुगलवास-तिन्दी-उदयपुर (बाइक की क्या औकात, दलदल नाले में ट्रक भी अटक गया)

SACH PASS, PANGI VALLEY-08                                                                      SANDEEP PANWAR
तिन्दी से पहले सुगलवास नामक जगह आती है, यहाँ पर वन विभाग की निरीक्षण चौकी बनी हुई है। सुगलवास से तिन्दी के बीच सड़क चौड़ीकरण का निर्माण कार्य चल रहा है। यही एक बोर्ड़ भी लगा हुआ था जिस पर लिखा हुआ था कि इस मार्ग पर कहाँ से कहाँ तक सप्ताह में मार्ग किस-किस दिन बन्द रहता है? हिमाचल प्रदेश में यह इलाका बेहद ही दुर्गम माना गया है कुछ वर्षों पहले तक यहाँ आने के लिये केवल पैदल मार्ग हुआ करता था अब कही जाकर यहाँ इस घाटी में गाड़ी चलने लायक कच्चा मार्ग बन पाया है। आगामी 3-4 वर्षों में यही मार्ग पक्का बन जायेगा तब यहाँ आने का अलग ही सुख होगा। कभी-कभी तो सड़क इतनी बेकार आ जाती थी कि हम सीट पर बैठे-बैठे 8-10 ईंच तक उछल जाते थे। उछलने के बाद हमें ट्रक में लदी अपनी बाइक याद आती थी कि उदयपुर पहुँचने तक बाइक चलने लायक भी रहेगी या कबाडी को बेचकर बस में बैठकर घर जाना पड़ेगा। ट्रक चालक को बोला, अरे भाई जरा कुछ देर के लिये ट्रक कही रोक लेना, पीछे जाकर बाइक की हालत देखते है। 

इस पुल से पांगी घाटी आरम्भ होती है।

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...