DOLPHIN RESORT लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
DOLPHIN RESORT लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 6 फ़रवरी 2017

Havelock island, Dolphin resort beach & Kala Pathar beach हैवलाक द्वीप, डाल्फिन रिजार्ट व काला पत्थर बीच

हैवलाक द्वीप के सुन्दर से तट पर अठखेलियाँ करते जाट देवता


उत्तरी अंडमान के अंतिम छोर डिगलीपुर में अंडमान की सबसे ऊँची चोटी सैडल पीक की सफल यात्रा के बाद वापिस पोर्टब्लेयर लौट आये। इससे पहले वाले लेख में आपने सेल्यूलर जेल की सैर की थी। अब अंडमान के एक सुन्दर से टापू हैवलाक द्वीप पर चलते है। यदि आप अंडमान की इस यात्रा को शुरु से पढना चाहते हो तो यहाँ माऊस से चटका लगाये और पूरे यात्रा वृतांत का आनन्द ले। इस लेख की यात्रा दिनांक 25-06-2014 को की गयी थी।
अंडमान निकोबार द्वीप समूह DOLPHIN RESORT & KALA PATHAR BEACH, RADHA NAGAR BEACH, HAVELOCK ISLAND, PORT BLAIR, ANDAMAN & NIKOBAR ISLANDS
हैवलाक कब किस मौसम में व कैसे पहुँचा जाये? How to reach Havelock
सेल्लुलर जेल में अंग्रेजों का वहसीपन देखने के बाद होटल लौटने से पहले हैवलाक द्वीप पहुँचने का जुगाड भी करना था। हैवलाक द्वीप सडक मार्ग से नहीं जुडा है। यह द्वीप अंडमान की मुख्य भूमि से 67 किमी दूरी पर है। पूरा का पूरा समुन्द्री मार्ग ही है। यहाँ पहुँचने के दो ही साधन है। एक हवाई जहाज का व दूसरा समुन्द्री जहाज वाला। हवाई जहाज वाला थोडा महँगा पडता है। इसलिये हमने दूसरा वाला, समुन्द्री जहाज से यात्रा करने का तय किया। सबसे पहले हमने फीनिक्स जेट्टी पहुँचकर टिकट बुक किये। हम अंडमान जून के महीने में गये थे। जून में यहाँ बारिश का सीजन आरम्भ हो होता है इसलिये इन दिनों यहाँ पर्यटकों के लिये आफ-सीजन रहता है। यहाँ आने का सबसे बढिया सीजन ठन्ड का होता है। दीवाली से लेकर होली के बीच यहाँ आने का बेस्ट सीजन होता है। इसके बाद अप्रैल में गर्मी होने से ज्यादा मुश्किल होने लगती है।
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...