ROSS ISLAND लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ROSS ISLAND लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 3 जून 2017

Complete Itinerary of Andaman & Nicobar Islands

TRAVEL PLANNER----- HOW TO PLAN ANDAMAN ISLANDS TOUR अंडमान निकोबार द्वीप समूह की यात्रा का कार्यक्रम कैसे बनायें?

Complete Itinerary of my Andaman & Nicobar Islands journey.

Visited: Port Blair, Baratang, Rangat, Diglipur, Havelock islands, Neil Island, Ross Island.

Complete Itinerary is here. (Total 11 days)

शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2017

Ross island, Port Blair रास / रॉस द्वीप पोर्ट ब्लेयर की यात्रा



अंडमान व निकोबार की इस यात्रा में अभी तक आपने पोर्टब्लेयर का चिडिया टापू, डिगलीपुर में अंडमान की सबसे ऊँची चोटी सैडल पीक, अंग्रेजों की क्रूरता की निशानी सेल्यूलर जेल, हैवलाक द्वीप के सुन्दर तट और खूबसूरत नील द्वीप भी देखा। इस यात्रा को शुरु से पढना हो तो यहाँ माऊस से चटका लगाकर  सम्पूर्ण यात्रा वृतांत का आनन्द ले। इस लेख की यात्रा दिनांक 28-06-2014 को की गयी थी
रोस द्वीप, पोर्ट ब्लेयर ROSS ISLAND, PORT BLAIR,
रोस द्वीप कैसे पहुँचे
नील द्वीप से पोर्टब्लेयर आने वाला समुन्द्री जहाज हमें लेकर पोर्टब्लेयर की उसी फोनिक्स जेट्टी (Phonix Bay) पर पहुँचा। जहाँ से हम हैवलाक जाने के लिये फैरी में बैठे थे। रास द्वीप जाने के लिये सेलूलर जेल के आगे से होकर जाना पडता है। रास द्वीप सेलुलर जेल के ठीक सामने है। एक आटो वाले से अबरडीन जेट्टी की बात की। आटो वाला हमें अबरडीन जेट्टी छोड आया। अबरडीन जेट्टी से रास द्वीप तक 800 मी की समुन्द्र यात्रा नाव द्वारा की जाती है। यहाँ अबरडीन जेट्टी से जो नाव रास जेट्टी जाती है। उन पर यात्रा करने के लिये सभी यात्रियों को एक फार्म में अपनी जानकारी भरनी होती है। जेट्टी पर निजी व सरकारी दो तरह की नाव चलती है। जिस दिन हम रास द्वीप गये थे। उस दिन सरकारी बोट नहीं चल रही थी। एक-एक घंटे के अंतराल पर नाव चलती है। दो घंटे रास द्वीप में घूमने के लिये समय दिया जाता है। वापसी में उसी नाव से अबरडीन जेट्टी आना होता है।
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...