SACH PASS, PANGI VALLEY-11 SANDEEP PANWAR
आज के लेख में आगे की यात्रा का विवरण शुरु
किया जाये, उससे पहले एक छोटी सी जानकारी दे रहा हूँ कि आज वाला यह लेख मेरे ब्लॉग
का 300 वाँ लेख है। देखते है यह संख्या कहाँ तक जायेगी! अब इस
यात्रा के बारे में- यह तो आपको पिछले लेख में ही पता लग चुका है कि हमारी दोनों
बाइक हिमाचल के मन्ड़ी शहर में आकर ठीक हो गयी। हमारी बाइक मनाली या कैलोंग में
ठीक हो सकती थी लेकिन हमारा मन भी वहाँ कैलांग
में बाइक सही कराने को नही मान रहा था। मन्ड़ी में बाइक ठीक होते ही हमने सुन्दर
नगर की ओर अपनी बाइक दौड़ा दी। सुन्दर नगर से रोहान्ड़ा के लिये सीधी सड़क जाती
है। वैसे रोहान्ड़ा जाने के लिये मन्ड़ी से भी कई अन्य सड़क रोहान्ड़ा के लिये
निकलती है लेकिन वह सड़क मेरी देखी हुई नहीं थी इसलिये मैंने पहले से देखी हुई
सड़क से ही रोहान्ड़ा जाने का इरादा बना लिया था। सुन्दर नगर से रोहान्ड़ा जाने
वाली सड़क पर लगातार चढ़ाई है जबकि मन्ड़ी से जाने वाली सड़क से रोहान्ड़ा जाने में
चढ़ाई बहुत कम आती है।