FOREST RESEARCH INSTITUTE लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
FOREST RESEARCH INSTITUTE लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 1 मार्च 2017

Travel to new Wandoor Beach, Port Blair वंडूर बीच, पोर्ट ब्लेयर



अंडमान व निकोबार की इस यात्रा में आपने अभी तक पोर्टब्लेयर का Chidiya Tapu, डिगलीपुर में अंडमान की सबसे ऊँची चोटी Saddle Peak, अंग्रेजों की क्रूरता की निशानी Cellular Jail, Haw lock island के सुन्दर तट और खूबसूरत Neil island, अंग्रेजों का मुख्यालय Ross island, Samudrika संग्रहालय, Mount harriet National Park देखा। इस यात्रा को शुरु से पढना हो तो यहाँ माऊस से चटका लगाकर  सम्पूर्ण यात्रा वृतांत का आनन्द ले। इस लेख की यात्रा दिनांक 29-06-2014 को की गयी थी
NEW WANDOOR BEACH & ORGANIC HORTICULTURE FARM, PORT BLAIR वंडूर बीच व जैविक बागवानी फार्म की यात्रा

सोमवार, 23 जनवरी 2017

Chatham saw mill, Biggest saw mill of Asia चाथम- एशिया की सबसे बडी आरा मिल





उत्तरी अंडमान के अंतिम छोर डिगलीपुर में यहाँ की सबसे ऊँची चोटी सैडल पीक फतह कर बस यात्रा करते हुए पोर्टब्लेयर वापिस लौट आये। लौटते ही कार्बनकोव बीच व गाँधी पार्क की यात्रा में आप साथ चलते रहे। अब इस यात्रा वृतांत पर आगे चलते है। यदि आप अंडमान की इस यात्रा को शुरु से पढना चाहते हो तो यहाँ माऊस से चटका लगाये और पूरे यात्रा वृतांत का आनन्द ले। इस लेख की यात्रा दिनांक 25-06-2014 को की गयी थी।
अंडमान निकोबार GOVERNMENT SAW MILL, CHATHAM, PORT BLAIR, ANDAMAN
अब हम अंडमान की सबसे बडी लकडी काटने की आरा मिल देखने चलते है। जो चाथम नामक द्वीप में बनी हुई है। यहाँ तक हम बस से आये थे। यह जगह मुख्य बस अडडे से मात्र 4 किमी दूर है। हम गाँधी पार्क से यहाँ तक सीधी बस में बैठ कर आये थे। चाथम द्वीप तक पहुँचने के लिये समुन्द्र के ऊपर बने सीमेंटिड पुल को जब हमारी बस पार कर रही थी तो मैने सोचा कि इस पुल पर उतर कर आसपास के फोटो लेने चाहिए। पुल के ऊपर से चाथम जेट्टी भी दिखायी दे रही थी। जेट्टी में पानी के बडे वाले समुद्री जहाज खडे हुए थे। पुल पार करते ही उल्टे हाथ मुडकर बस रुक गयी। परिचालक बोला चाथम का लकडी वाला आरा मिल आ गया है। बस अभी और आगे जायेगी। बस से उतर कर देखा वहाँ मिल जैसा कुछ नहीं था। एक स्थानीय बंदे ने बताया कि यह बस स्टैंड है आपको यहाँ से सौ मीटर पीछे जाना पडेगा। सौ मीटर पीछे जाते ही पुल का किनारा भी आ गया। पुल के ठीक सामने चाथम मिल का प्रवेश द्वार बना है।

बुधवार, 15 अगस्त 2012

F.R.I. FOREST RESEARCH INSTITUTE & LAXMAN SIDDH TEMPLE वन अनुसंधान संस्थान व लक्ष्मण सिद्ध मन्दिर

इस यात्रा का शुरु का लेख यहाँ से देखे                          इस यात्रा का इससे पहला लेख यहाँ से देखे
आज के दिन हमारा कार्यक्रम देहरादून शहर में स्थित व पूरे भारत भर में मशहूर वन अनुसंधान संस्थान देखने जाने का बनाया हुआ था। इसे छोटे रुप में F.R.I. कहते है। जहाँ पर जाने के बाद मुझे कई बातों के बारे में पहली बार पता चला था। चलो.. आपको भी इसके बारे में बता ही देता हूँ। बबलू और संदीप (उस समय तक संदीप को संदीप के नाम से ही बोला जाता था आज की तरह जाट देवता कहकर नहीं पुकारा जाता था।) बीस साल में कुछ तो फ़र्क आना ही था। हाँ तो मैं आपको बता रहा था कि हम दोनों अगले दिन सुबह आठ बजे घर से F.R.I. देखने के लिये निकल पडे थे। वैसे F.R.I. के नाम से यह स्थान पूरे देहरादून में जाना जाता है पर शहर में बहुत कम ही लोग ऐसे होंगे जो इसके हिन्दी वाले बडे नाम से भी जानते होंगे। घर से निकल कर हम सबसे पहले सहारनपुर चौक पहुँचे, जहाँ से हमने एक ऑटो वही तीन पहिया वाला सवारी ढोने का कानूनी जुगाड, हमें सहारनपुर चौक से F.R.I. के पास तक के लिये मिल गया था। यहाँ चौक से टेडी-मेडी सडकों से होता हुआ, यह कानूनी जुगाड हमें F.R.I. के मुख्य गेट तक ले गया था। यहाँ हमने ऑटो छोड दिया व पैदल चल पडे।


Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...