सोमवार, 1 दिसंबर 2014

Sandeep Panwar's Life book November 2014 संदीप पवाँर की जीवनी- नवम्बर २०१४



DECEMBER माह 2014 में आने वाले मुख्य त्यौहार /अवकाश /तिथि निम्न है।
DEC 25 : X MAS' Day क्रिसमस दिवस
Dec 08 : Bodhy day
Dec 28 : Holy innocents
 


बीते माह November 2014 की आपबीती का विवरण नीचे दिया है।
01
आज सुबह कुछ खुल्ले पैसे गुल्लक में डालने के लिये निकाले तो गुल्लक नजर नहीं आयी। काफ़ी तलाश करने के बाद पता लगा कि घर से गुल्लक गायब है। श्रीमति जी ने बताया कि कुछ दिन पहले सामने वाले पडौसी के यहाँ से भी गुल्लक चोरी हुई है। मैंने काफ़ी दिन से गुल्लक में पैसे नहीं डाले थे इसलिये यह ध्यान नहीं दिया कि हमारी गुल्लक कब से गायब है? एक साल से ज्यादा समय से गुल्लक में रेजगारी डाली जा रही थी। गुल्लक में लगभग दो हजार रुपये तो हो ही गये होंगे। पडौसी के यहाँ पता लगा कि उनके यहाँ तो ७००० का नुक्सान हुआ है। शुक्र रहा कि मेरा लेपटॉप जिसकी कीमत 36000 हजार व कैमरा जिसकी कीमत 24000 हजार है जो उसी कमरे में रहते है गुल्लक चोर से बच गये।

02
आज रविवार का अवकाश था लेकिन पडौस में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला के देहांत के कारण घर से बाहर निकलना पडा। उन महिला के मृत शरीर को अंतिम विश्राम स्थल बोले तो श्मशान घाट पहुँचाने के लिये शव यात्रा के साथ अशोक नगर स्थित श्मशान घाट गया। यहाँ नजदीक ही घुमक्कड बन्धु सचिन त्यागी का निवास स्थल भी है एक बार सोचा कि सचिन भाई को फ़ोन कर यही बुला लूँ या उसके ठिकाने हो आऊँ लेकिन याद आया कि अंतिम यात्रा में आने पर सीधा घर वापिस जाना होता है।

03
आज नेट पर बैठकर कई PDF नक्शे डाउनलोड कर लिये। कुछ पुराने थे। इसमें रेलवे व सडक मार्ग के अलावा दुनिया का नक्शा भी है। लगभग सभी बडे राज्यों के नक्शे मैंने सुरक्षित कर लिये है।

04
आज अवकाश था। ब्लॉगर बन्धु संजय भास्कर का फ़ोन आया। काफ़ी देर तक बाते हुई। संजय भास्कर भी कभी कभार घूमने के लिये निकल पडता है। संजय का छोटा भाई कुछ समय पहले जोधपुर के बडौदा बैंक में तैनात था उसी समय संजय जोधपुर घूम आया था। अब संजय का भाई दिल्ली के नजदीक आ गया है। जिससे उनका घर भी अब ज्यादा दूर नहीं रह गया है।

05
आज एक पुराने जानकार का फ़ोन आया। उसके अनुसार उसको विभाग ने सिर्फ़ एक इनक्रीमेन्ट देकर प्रोमोशन का लाभ दिया है। ग्रेड पे में कोई बडोतरी नहीं की गई है। लेखा विभाग में ऐसे बहुत सारे लोचे है जो आम इन्सान के समझ से बाहर है।

06
आज अवकाश था। कुछ खास काम नहीं था। इसलिये कुछ ऐसे काम करने के लिये घर से उजाला होते ही निकल पडा, जिन्हे करने के लिये घर से कई किमी दूर जाना था। सबसे पहले एक ऐसे बन्दे के पास पहुँचा जिसे काफ़ी समय पहले कुछ राशि उधार दी थी। उस बन्दे का प्लाट लिया जा चुका है। उसे याद दिलाया कि अब मेरी राशि जल्द वापिस कर दे।
इसके बाद अपने लिये एक प्लाट तलाशने के लिये लोनी से सटे दिल्ली के अन्तिम गाँव बदरपुर गाँव पहुँचा। यह गाँव तीन ओर से लोनी, गाजियाबाद की जमीन से घिरा हुआ है जबकि चौथी सीमा यमुना नदी से मिलती है। सीमा का निर्धारण करने वाले क्या सोचकर सीमा तय करते है। यह समझ नहीं आया कि इस गाँव की चौथी सीमा यमुना नदी बनाती है जो दिल्ली के अधीन है। यह गाँव भी दिल्ली में ही आता है।
बदरपुर से वापिस लौटते समय सोनिया विहार के आखिर में बसी चौहान पटटी नामक जगह पहुँचा। यहाँ कई प्लाट देखे जिसमें से दो पसन्द आये। दोनों की कीमत बीस लाख से ऊपर है। अपना बजट देखा जिसमें अभी कई लाख कम निकले। सबसे पहले कम पडती रकम का प्रबंध करना है ताकि होली से पहले यह प्लॉट अपने नाम किया जा सके।
इसके बाद लोनी थाने पहुँचा। थाने से प्रत्येक तीन साल बाद शस्त्र लाईसेंस नवीनीकरण करने हेतू रिपोर्ट लिखवानी होती है कि इस बन्दे ने तीन साल में कोई अपराध नहीं किया है। थाने में तैनात एक कर्मचारी मोहर लगाने व रजिस्ट्रर में चढाने के बदले सौ रुपये पास बैठी महिला सिपाही को देने की बोल बैठा। मैंने पाँच सौ का नोट निकाल लिया और बोला। सौ रु की रसीद कौन देगा? रसीद के नाम पर सौ रुपये लेने को कोई तैयार ना हुआ। जब किसी ने सौ रुपये ना लिये तो मैं अपना काम करवा, घर की ओर लौट चला।
घर लौटते समय याद आया कि अपनी गली का एक बन्दा सुन्दर बाइक इन्जीनियर (मिस्त्री) है। उसके ठिकाने पर पहुँचकर बाइक की सर्विस करायी। बाइक टना-टन कराकर घर आया। घडी में समय देखा शाम के चार बज चुके थे।

07
आज रात को सामूहिक बस यात्रा में शामिल होकर राजस्थान की यात्रा पर गया। जिसमें कई स्थलों की सैर की जायेगी। रात को नीन्द ठीक से नहीं आयी।

08
आज सुबह मेहन्दीपुर पहुँचे। सुबह की आरती में यहाँ के भूत तडपते हुए देखे। मैं स्वभाव से काफ़ी मस्तमौला किस्म का बन्दा हूँ। मैं भीड में पीछे खडा सब कुछ देख रहा था। मुझे वहाँ कई लोग नकली भूत बनने वाले लगे। खासकर वो लोग जो सबसे आगे जाने के जुगाड में थे। ऐसे ही कुछ लोग
आज शाम को खाटू वाले श्याम जी के घर पहुँच गये। यहाँ खाटू श्याम उर्फ़ भीम के पौते व घटोत्कच के बेटे बर्बरीक की पूजा की जाती है। यह बर्बरीक बडा खतरनाक था इसके पास सिर्फ़ तीन बाण थे लेकिन इसका एक ही तीर पूरी लडाई को समाप्त करने में काफ़ी था। जिसका उदाहरण इन्होंने कृष्ण को दिखा भी दिया था जिसमें बर्बरीक ने सिर्फ़ एक तीर में एक पेड के सारे पत्तों को छेद डाला था। कृष्ण चतुर थे इन्होंने बाण से बचाने के लिये एक पत्ता अपने पैर के नीचे छिपा लिया था। लेकिन बाण तो बर्बरीक का था जो कृष्ण का पैर छेदता हुआ पत्ते तक जा पहुँचा। इस बाण के घाव से कृष्ण के पैर में एक निशान बना था जो श्री कृष्ण की मौत का कारण भी बना था।

09
आज खाटू श्याम से शक्ति पीठ स्थल जीण माता मन्दिर पहुँचे। मन्दिर के दर्शन किये। उसके बाद शाम को सालासर बालाजी पहुँचे। यहाँ से दिल्ली की ओर प्रस्थान किया गया। दिल्ली आते हुए झुंझूनू शहर के आखिरी किनारे पर बने भव्य सती माता मन्दिर में कई घन्टे रुकना हुआ। इस यात्रा में यह सबसे साफ़-सुधरा व शानदार मन्दिर रहा।

10
आज राजस्थान की तीन रात्रि व दो दिवसीय यात्रा के उपरांत सुबह पाँच बजे घर आगमन हुआ। सिर्फ़ दो घन्टे सोने के बाद कार्यालय पहुँच गया। नीन्द के कारण आँखे लाल हो रही थी। एक दो साथियों ने मजाक भी की थी कि रात को ज्यादा पी ली थी क्या? उन्हे जवाब मिला, हाँ पी तो थी लेकिन अपने पैसों की किसी से माँग कर नहीं। यदि किसी की इच्छा हो तो वो भी पी आये।

11
आज भाई सचिन त्यागी का फ़ोन आया। सचिन भाई ने अन्य बातों के अलावा कहा कि भाई जी लिखते क्यों नहीं? जल्द ही लिखने जा रहा हूँ। मनु ने जो साइट बनायी है उस पर नये लेख नये साल से नई यात्राओं के आया करेंगे।

12
आज मेहन्दीपुर बालाजी में हनुमान जी का रुप धारण करने वाले बलवीन्दर जी का फ़ोन आया। बलवीन्दर जी को उम्मीद है कि उनका फ़ोटो एक दिन अखबार में जरुर आयेगा। अखबार वाले जब छापेंगे, तब देखेंगे।
आज कार्यालय से समय निकाल कर अपने रुम के सामने वाली पंक्ति में दाँतों वाले डाक्टर के पास पहुँचा। असल में मेरी दाँयी ओर की एक जाड/दाड काफ़ी दिन से हिल रही थी। दाड का ऊपर का आधा हिस्सा कई साल पहले टूट गया था। आज इसके निकालने का दिन था। डाक्टर ने पहले बीपी चैक कराकर आने को कहा। चूंकि मुझे मालूम था कि मेरा बीपी ठीक ही होगा तो मैं फ़टाफ़ट गया और बीपी चैक कराकर आ गया। आते ही दाँतों वाली डाक्टर ने मेरे मुँह में सुन्न करने वाला टीका चुभो दिया। जिसके दो मिनट बाद महिला चिकित्सक ने अपने आडे-तिरछे से औजार को मेरे मुँह में घुसेड दिया और सिर्फ़ कुछ सेकन्ड में मेरी हिलती दाड बाहर निकाल दी। डाक्टर महोदया ने दर्द होने पर दो गोली खाने की सलाह दी लेकिन दर्द नहीं हुआ जो अच्छी बात है।

13
आज नौ महीनों से अटका हुआ LTC यात्रा का पैसा मेरे बैंक खाते में पहुँच गया। जनवरी में कश्मीर की सपरिवार हवाई यात्रा की गयी थी। जिसका कुल हवाई खर्च छत्तीस हजार रुपये बना था। इसके साथ दस दिन का leave encashment भी प्राप्त हुआ।
आज शाम को घर से बाहर टहलने के लिये निकला तो पता लगा कि क्रिकेट में कुछ देर पहले एक नया विश्व रिकार्ड बना है! ऐसा क्या हो गया? पता लगा कि पिछले साल बम्बईया वासी रोहित शर्मा ने एक दोहरा शतक जमाया था जिसमें उन्होंने मात्र 209 रन ही बनाये थे। उस मैच में रोहित शर्मा वीरेन्द्र सहवाग का 219 का रिकार्ड पार करने से रह गये थे आज के मैच के बारे में समाचार चैनल पर देख कर लगा कि रोहित शर्मा उस वाले मैच की कसर आज निकाल रहे थे। आज रोहित ने एक दिवसीय मैच में सिर्फ़ 264 रन बना डाले। सिर्फ़ तीन घन्टे की पारी में इतने रन बना डालना, एक करिश्मे से कम नहीं है। रोहित शर्मा वन्डे में दो बार दोहरे शतक बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज हो गये है। क्या यह रिकार्ड आसानी से कोई तोड पायेगा?

14
आज दूध वाली दुकान पर लगी तराजू पर अपना वजन तोला तो पता लगा कि मेरा वजन 81 पार कर गया है। लगता है मीठा कम करने पडॆगा। दीवाली व अन्य त्यौहारों के कारण जमकर मीठा खाया गया था। जिसके कारण नन्दा देवी यात्रा के वापसी में तोले गये वजन से चार किलो वजन ज्यादा हो गया है।

15
आज सोचा था कि सभी कर्मचारियों का वेतन बैंक भेज दिया जायेगा लेकिन कुछ कमियाँ अधूरी रह जाने से यह कार्य सोमवार तक के लिये स्थगित करना पडा। कर्मचारियों ने फ़ोन पर तंग करना शुरु कर दिया है।


16
आज कुछ खास नहीं हुआ।

17
आज टीवी पर न्यूज चैनल देखते हुए रामपाल का आश्रम देखा जिसमें उसने किले जैसा बनाया हुआ था। रामपाल के नाम से याद आया कि जिस बन्दे ने अपने नाम में राम शब्द जोडा हुआ है उसकी हालत एक दिन खराब होनी ही है रामदेव की हालत याद है ना जिसको ४ जून सन २०११ को दिल्ली के रामलीला मैदान में स्त्री वेश बनाकर जान बचानी पडी थी। आशाराम तो अभी भी जोधपुर की जेल में बन्द पडा हुआ है तो फ़िर रामपाल कैसे बच सकता था? कमाल की बात है ओवेशी व बुखारी जैसे लोगों का कुछ नहीं बिगड पाता है।

18
आज जी न्यूज चैनल देखते समय भाजपा का एक ऐड देखा जिसमें उन्होंने एक नम्बर दिया था जो 18002662020 है। इसपर सिर्फ़ काल करनी होती है मैंने काल की लेकिन यह मिस काल ही रही, मेरा कोई पैसा नहीं कटा। इसके कुछ पल बाद मेरे मोबाइल पर दो-तीन sms आये जिसमें बताया गया था कि आपको बीजेपी की सदस्यता का नम्बर दिया जाता है। आप अपनी अन्य जानकारी भी अपडेट करा सकते है।

19
आज करावल नगर इलाके में थाने के साथ लगती कालोनी में कई प्लाट देखे गये। यह जगह भले ही दिल्ली में थी लेकिन इसकी रौनक हमारे कालोनी वाले इलाके से कम ही लगी। कुछ फ़्लैट भी देखे गये लेकिन फ़्लैट की जिंदगी में रहना, अपुन को पिंजरे जैसा लगता है। इसलिये पिंजरे में रहने का इरादा नहीं बन पाया।
आज विशाल भाई का बोम्बे से फ़ोन आया। यह मात्र संयोग ही है कि लगभग आधा घन्टा पहले माताजी विशाल के बारे में पूछ रही थी कि विशाल का फ़ोन कब आया था? विशाल के साथ लम्बी-लम्बी बाते होती है। मैं बहुत सीमित दोस्त बनाता हूँ विशाल उनमें से एक है। विशाल के साथ रहकर ऐसा नहीं लगता कि मैं किसी अन्य परिवार के बन्दे के साथ हूँ विशाल साथ होता है तो लगता है जैसे मेरा छोटा भाई साथ है।
आज रामपाल अपने आश्रम के तहखाने से पकडा गया। जिसमें छ: लोग मारे गये। रामपाल के खिलाफ़ कार्यवाली में सरकार के २६ करोड का खर्च आया।

20  
आज घर से श्रीमति जी ने फ़ोन कर कहा कि मैं केवल टीवी वाले को पैसे दे रही हूँ। ठीक है साथ ही कह देना कि केवल हटा ले। क्यों? केवल की क्वालिटी देखी है महीने में तीन चार दिन केवल पूरी तरह गायब हो जाता है। केवल वाले को चेतावनी के साथ पिछले ६ महीने का बकाया चुका दिया गया। केवल वाला घर के बाहर आकर चुपचाप खडा हो गया था। ऐसा वह कई बार कर चुका था इसलिये उसे चेतावनी सहित रुपये दिये गये है।

21
आज वजीराबाद व जगतपुर गाँव में कई प्लाट देखे गये। जिसमॆं से दो अपने बजट में आते दिख रहे है। यमुना पार आवास लेने का सबसे बडा लाभ यही है कि रोज-रोज के जाम से छुटकारा मिल जायेगा।

22
आज कार्यालय के चिकित्सा अधिकारियों का वेतन उनके बैंक में भेज दिया गया। हमारे यहाँ सभी २१ अधिकारियों का वेतन डेढ लाख से ज्यादा बनता है।
आज कार्यालय के बाद एक बार फ़िर नया निवास तलाशने निकल पडा। आज जगतपुर के अंतिम छोर पर मिलन विहार कालोनी में पहुँच गया। यहाँ तीन स्थल देखे जिसमें से एक अपने बजट में आ रहा है। देखते है किस्मत कहाँ ले जाकर ठहरायेगी?

23
आज रविवार था सुबह हिन्दुस्तान अखबार देखते ही आँखे खुली रह गयी। आज के अखबार में लिखा था कि चीन ने दुनिया की सबसे लम्बी दूरी पर चलने वाली मालगाडी को हरी झंडी दिखा दी है। यह रेलगाडी १०४८० किमी की दूरी तय करते हुए यूरोप महादीप में स्पेन के मैड्रिक  जायेगी। अभी तक रुस के ट्रांस साईबेरियन रेलवे रुट को विश्व में सबसे लम्बा माना जाता है। यह एक देश में चलने वाली सबसे लम्बी रेलवे लाइन भी है जबकि चीन वाली मालगाडी कजाकिस्तान, पौलेंड जर्मनी, फ़्रांस जैसे देशों से होकर स्पेन जायेगी। इसे यह यात्रा करने में केवल २१ दिन लगेंगे।
इसके साथ ही सुनने में आ रहा है कि चीन की योजना २०० किमी लम्बे समुन्द्री मार्ग पर सुरंग से बेरिंग जलडमरु होकर अमेरिका तक रेल पहुँचाने की है। अभी तक फ़्रांस और इंगलैन्ड के बीच सबसे लम्बी समुन्द्री रेलवे सुरंग चालू है जिससे यह चार गुणा लम्बी होगी।

24
आज विशाल को मैंने फ़ोन लगाया। ऐसा मौका बहुत दिनों बाद आया। अधिकतर विशाल ही फ़ोन करता है। विशाल को कई दिन पहले डेंगू हो गया था। आज विशाल ठीक है। जानकार अच्छा लगा। विशाल से जल्द ही कुछ घन्टों के लिये मुलाकात होने वाली है।

25
आज टीवी पर मुम्बई हमले की आठवी वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर दिखाये गये कई कार्यक्रम देखे गये। ८ साल पहले मुम्बई पर हुए हमले का सीधा प्रसारण भी देखा था ऐसा लगता ही नहीं कि आठ साल बीत गये। उस घटना का एकमात्र जीवित बचा आतंकवादी कसाब जेल में फ़ांसी देकर मार दिया गया जिसका मुझे आज भी यकीन नहीं है? कसबा के बारे में लगता है कि उसे चुपचाप कही गायब कर दिया गया है?
आज दिल्ली में डीडीए ने लगभग २५ हजार फ़्लैटों का ड्रा निकाला। मैंने कोई फ़ार्म जमा नहीं किया था लेकिन मेरे २०-२२ जानकारों ने फ़ार्म जमा किये थे जिसमें से एक का भी नाम नहीं निकला।
आज दिल्ली के दिल्ली गेट के सामने बने अम्बेडकर टर्मिनल से नेपाल की राजधानी काठमांडू के सीधी बस सेवा आरम्भ की गयी। लाहौर वाली बस भी यही से चलती है। दिल्ली से गडकरी ने हरी झन्डी दिखायी तो नेपाल के काठमांडू से मोदी ने हरी दिखायी। इस वोल्वो बस का किराया मात्र २३०० रुपये है जबकि यह बस १२५० किमी तय करेगी। दिल्ली से यह सुबह १० बजे चला करेगी। यह बस अपनी यात्रा लगभग ३० घन्टे में तय करेगी।

26
आज गाँव वाले ताऊ जी के मंझले लडके सुनील का फ़ोन आया। उसने बताया कि फ़्लैट के निर्माण के दौरान बिजली मिस्त्री, प्लम्बर व लकडी का कार्य करने वाले कई कारीगर चाहिए। सुनील दो माह पहले ही सेना की नौकरी में सूबेदार पद से पेंशन लेकर आ चुका है। सेना के फ़ौजी घर पर खाली बैठने से तो रहे इसलिये सुनील फ़्लैट निर्माण कार्य में हाथ बढा रहा है। सुनील ने बताया कि वह नौएडा में फ़्लैट निर्माण कार्य करवा रहा है।
आज सुबह कार्यालय जाते समय श्रीमति जी को बुढाना जाने वाली बस में बैठा दिया। आज से दो साल पहले श्रीमति जी की दादी माँ का देहांत हुआ था। जहाँ तक मुझे याद है कि दो साल दादी माँ की तेरहवी से लौटते समय घर वापसी में बुढाना में मनु के साथ मिलना भी हुआ था।  नीरज की माताजी की तीन-चार दिन पहले मृत्यु होने का पता लगा था। मैं और मनु बाइक पर सवार होकर नीरज के गाँव गये थे। जिसके बाद मनु को उसके घर मुरादनगर छोडने के बाद मैं अपने घर आया था। 
आज कश्मीर में हुए जबरदस्त वोटिंग को देखकर लगता है कि लोगों को असली बात समझ आने लगी है।

27
आज से कार्यालय में आडिट होना था है मैं सोच रहा था देखते है हमारे कितने लफ़डे उजागर होंगे। लेकिन अज्ञात कारणों से आडिट वाले नहीं आये।
आज नोएडा के एक जेई उर्फ़ इन्जीनियर यादव सिंह के यहाँ पडे आयकर विभाग के छापे में हजारों करोड की बेनामी सम्पत्ति का पता लगा। अधिकतर इन्जीनियर भ्रष्टाचारी ही क्यों मिलते है। अधिकतर इन्जीनियरों की नीयत ही क्यों डगमगाती है? इसके यहाँ से २ बोरी पेपरों में रजिस्ट्री आदि के पेपर मिले है। इसकी बेनामी जायदाद हजार करोड से ज्यादा की निकलेगी।

28
आज आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फ़िलिप ह्यूज की मौत हो गयी। दो दिन पहले इस खिलाडी के सिर में बेटिंग करते समय एक बाऊंसर कनपटी पर जा लगी थी जिससे यह तुरन्त बेहोश हो गये थे। जिसमें आज इनकी मौत हो गयी। ऐसे ही फ़िल्डिंग करते समय दिल्ली के रमण लाम्बा की मौत भी १५ साल हुई थी।

29
आज बुराडी इलाके में प्लाट देखने गया। दिल्ली के इस इलाके में आज भी बीस पच्चीस हजार रुपये गज जमीन मिल रही है। यह जगह दिल्ली बाईपास से ज्यादा दूर भी नहीं है। वैसे मुझे जो जगह पसन्द आयी है वह जगतपुर गाँव की बसी विस्तार कालोनी में है।
आज एक जानकार का फ़ोन आया। यह जानकार दिल्ली पुलिस में कार्यरत है। लगभग चार वर्ष पहले यह बन्दा दिल्ली पुलिस में भर्ती हुआ था तब इसे कुछ पैसे उधार दिये थे जिसे इसने लौटाने में कई साल लगा दिये। सारे पैसे किस्ते बनाकर लौटाये जो किसी काम ना आये। आज यह बन्दा एक बार फ़िर पैसे मांगने आया था। ऐसे लोगों को कल आना कहना ही सबसे अच्छा जवाब है।
आज प्रधान मन्त्री मोदी जी ने पूर्वी भारत के मेघालय को जोडने वाली पहली नई रेलवे लाईन को हरी झन्डी दिखा रवाना किया। आजादी के इतने साल बाद भी पूर्वी भारत के छोटे राज्य रेलवे लाईन से अछूते है। यह लाइन गुवाहटी से मेंदीपथार को जोडेगी। इसी यात्रा में मोदी जी ने मिजोरम के भैरवी-साईरंग लाइन को शुरु करने का कार्य आरम्भ किया।

30
आज रविवार था। आज के दिन घर पर बेसन के चीले बनाये जाते है। चीले दोनों प्रकार के होते है नमकीन व मीठे चीले खाने का अपना अलग स्वाद है। आज शाम को पडौस में किराने की एक दुकान वाले का गल्ला दो बाइक सवार उठाकर भाग गये। कल टीवी पर कमला नगर में हुई १.५ करोड की डकैती देखी ही थी। इस प्रकार की ड्कैती बीते कई सालों से देखने में आ रही है। औरतों के कानों के कुन्डल की घटनाये तो सालों से सुनते ही आ रहे है।
आज दुनिया के सर्वश्रेष्ठ घुमक्कड प्रधानमन्त्री मोदी जी मणिपुर के संगाई महोत्सव में शामिल हुए। अगले साल अपुन भी इस उत्सव में सामिल होंगे। घुमक्कडों के लिये मोदी जी एक आदर्श है।
आज इन्डिया टीवी देखते समय एक समाचार देखा, जिसमें दिखाया गया कि हवाई यात्रा के दौरान यात्रियों को शाकाहार की जगह मांसाहारी भोजन दिया गया। जब यात्रियों ने लिखित शिकायत की बात की तो इन यात्रियों को हवाई जहाज से उतार दिया गया। चूंकि यात्री हिन्दू है यह समाचार दुबारा दिखायी नहीं दिया क्योंकि यह घटना किसी मुस्लिम के साथ नहीं हुई थी। यदि ऐसी घटना किसी मुस्लिम के साथ हुई होती तो इस समाचार को सैंकडों बार दिखाकर हमारा दिमाग खराब किया जाता रहता। हवाई जहाज के कर्मचारियों पर कोई कार्यवाही भी नहीं होगी?

4 टिप्‍पणियां:

Vaanbhatt ने कहा…

डायरी लेखन बहुत ही अच्छा लगा...न लिखने से लगता है पूरा दिन व्यर्थ चला गया...डेली डायरी अगर बना सके तो जीवन के अंत में पता चलेगा कि पूरा जीवन व्यर्थ रहा या सार्थक...

Unknown ने कहा…

बहुत अच्छी जानकारी , भाई साहिब बैंक से लोन लेकर प्लाट ले लो. यह हर दिन महंगे होते जाते हैं. धन्यबाद

कविता रावत ने कहा…

सुन्दर चुटीला अंदाज में आप बीती पढ़ना अच्छा लगा ..

travel ufo ने कहा…

इसका मतलब भाजपा के अधिकृत सदस्य बन गये आप

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...