लो जी अब चलते है सिंहगाड से आगे के सफ़र पर, है ना चारों को मिलाकर चंडाल चौकडी।
हम चार बन्दों की मस्त चंडाल चौकडी, दिन के ठीक तीन बजे सिंहगाड में आ चुकी थी। यहाँ पर दो-तीन भंडारे लगते है, रात में रुकने का पूरा प्रबंध है। यही पर इस यात्रा में जाने वाले सभी यात्रियों का विवरण लिखा जाता है, जिसमें नाम पता व मोबाइल नम्बर लिखना होता है, इसे हम यात्रा का पंजीकरण भी कह सकते है। एक दिन में यहाँ 400 से 500 के आसपास तक यात्री इस बेहद कठिन पैदल यात्रा पर, यात्रा के दिनों में आ जाते है। यह यात्रा मुश्किल से पंद्रह दिनों की होती है। सरकार की तरफ़ से इस यात्रा में कैसी भी, किसी प्रकार की कोई मदद नहीं दी जाती है। सब कुछ गिने चुने टैंट वालों व सब मिलाकर सात-आठ भंडारे ही, इस दुर्गम पैदल यात्रा पर आने वाले यात्रियों की बहुत मदद करते है।
इस यात्रा को शुरु से पढने के लिये यहाँ क्लिक करे।
जलेबी का भूखा नम्बर एक। दूसरा कौन बताओ तो जाने?इस यात्रा को शुरु से पढने के लिये यहाँ क्लिक करे।



