शुक्रवार, 5 अगस्त 2011

श्रीखण्ड महादेव की ओर (सरेउलसर झील व रघुपुर किला) भाग 4

देखो जी इस पेड में कैसे घुसे खडे है, ये सिरफ़िरे मस्ताने जाट

मैं व नितिन अपनी-अपनी बाइक ले कर, सबसे पहले जलोडी पास पर आ गये थे, समय हुआ था साढे ग्यारह। नीरज व विपिन बस में बैठ कर इस पास पर आये थे, जिस कारण उन्हे यहाँ आने में लगभग बीस मिनट ज्यादा लग गये थे। तब तक मैं व नितिन इस पास पर बनी गिनी-गिनाई चार-पाँच दुकानों में से एक पर कब्जा जमा कर बैठ गये थे, जैसे ही ये दोनों बस से आये तो हमने दुकान वाले को खाने के लिये मैगी बनाने का आदेश दे दिया। सब ने एक-एक मैगी खायी            इस यात्रा के    भाग 1     भाग 2       भाग 3      क्लिक करे
एक फ़ोटो यहाँ भी हुआ, इस स्वर्णिम चतुर्भुज का (गप्पू जी द्धारा दिया गया नाम)

सब ठीक दोपहर बारह बजे, पहले से तय आज की मंजिल सरेउलसर झील व उसके किनारे पर बने मंदिर देखने के लिये चल पडे। दुकान वाले ने बताया था कि लगभग पाँच किलोमीटर का मार्ग है, कोई खास कठिन नहीं है, लेकिन नीरज ने फ़िर भी अपना लठ साथ ले लिया था। इस मार्ग पर लगभग आठ सौ मीटर जाने पर सीधे हाथ नीचे की ओर कुछ टैंट लगे हुए थे, जो कि यहाँ आने वालों के लिये ही रहे होंगे। एक किलोमीटर तक मार्ग समतल सा ही है, उससे कुछ आगे जाने पर पूरे एक किलोमीटर तक उतराई-ही उतराई थी, इससे आगे जाने पर मार्ग कभी ऊपर की ओर व कभी नीचे की ओर जा रहा था, यानि पूरा उबड-खाबड मार्ग था। एक पचास साल के व्यक्ति जो हमारे से पहले पैदल चले हुए थे, हमें ढलान शुरु होते ही मिले थे, उनकी रफ़्तार इतनी तेज थी कि जब हम इस झील को देख कर वापस आ रहे थे तो ये हमें झील की ओर जाते हुए मिले थे, वो भी झील से आधा किलोमीटर पहले। इन महाशय का नामकरण किया गया "शामली एक्सप्रेस" जो इन पर पूरी तरह फ़िट बैठता था।

मंगलवार, 2 अगस्त 2011

श्रीखण्ड महादेव की ओर (पिंजौर से जलोडी जोत) भाग 3


ये देखो छोटी रेल लाईन देखते ही कैसे उतावले हो रहे है।
                               
                                       इस यात्रा को शुरु से पढने के लिये यहाँ क्लिक करे।
आज शाम तक हमने शिमला, कुफ़री, होते हुए नारकंडा से आगे सैंज या उसके आगे अन्नी तक जाने की सोच रखी थी। ताकि कल हम जलोडी पास व उसके पास एक झील व एक किले के खण्डहर देख कर शाम तक आगे  की यात्रा पर जॉव/निरमुंड तक पहुँच सके।  पिंजौर गार्डन देख कर, जैसे ही आगे गये तो यहाँ की मुख्य सडक के किनारे पर बारिश से बचने के रैन कोट टंगे हुए थे। विपिन ने रैन कोट दिल्ली से ही ले लिया था। नीरज ने अपने लिये व मेरे लिये मेट्रो द्धारा दिये गये रैन कोट ले कर आया था। क्योंकि मेरा वजन इन तीनों से बीस किलो ज्यादा होगा, अत: नीरज ने मेरे लिये अपने कार्यालय में कार्य करने वाले मंदीप का रैन कोट संदीप के लिये लाया था। मंदीप व संदीप एक जैसे डील डौल के है। नितिन ने एक रैन कोट ले लिया, उसकी हालत ज्यादा अच्छी तो नहीं थी, ठीक ठाक कही जा सकती थी। 
ये रहा दूसरा उतावला अनाडी ठहरा ना।

वैसे मैं रैन कोट की जगह पन्नी के बने हुए बुर्के ही ज्यादा प्रयोग किया करता हूँ। पन्नी के बुर्के हल्के होने के साथ-साथ पानी से बचाव का एकदम सुरक्षित साधन है। हाँ बाइक पर चलते समय यह फ़ट सकते है, जिसका बचाव है, विंड-शीटर यानि हल्की वाली जैकेट, पन्नी वाले बुर्के के ऊपर पहन ली जाये तो कैसी भी बारिश हो आपको नहीं भिगो सकती है। रैन कोट में भी एक किलो से कम वजन ना था। और पन्नी के बुर्के में मात्र 100 ग्राम ही वजन होता है। जब हम रैन कोट खरीद रहे थे तो तभी एक कार जो सडक पर सामने किसी छोटे से मार्ग से मुख्य सडक पर आ रही थी कि मुख्य सडक पर जा रही एक अन्य स्कारपियो गाडी ने उस कार को ठोक दिया, जिससे कार का बोनट जो कि प्लास्टिक का बना हुआ था टूट गया, अब कुछ तो तमाशा होना ही था। फ़ैसला क्या रहा, हमने उसका इंतजार नहीं किया।

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...