बुधवार, 27 अप्रैल 2011

पुत्री मणिका का जन्मदिन MANIKA ARYA'S BIRTHDAY



आज दिंनाक 27 अप्रैल को पुत्री मणिका का पांचवा जन्मदिन है

मेरे दो बच्चो में से मणिका बड़ी है, पवित्र दो साल छोटा है

मणिका ने नर्सरी व एल.के.जी पास कर ली है, अब पहली कक्षा में आई है।
बहुत सीधी व मासूम है। नये-नये कपडों का शौक है।
आप सब के लिए आइस-क्रीम
मणिका का जन्मदिन का उपहार व नेट पर फोटो भी

रविवार, 24 अप्रैल 2011

बाइक से लाल किला से लेह-लद्दाख यात्रा भाग 7, Fotula-Jalebi band-Kargil-Drass

लेह बाइक यात्रा-
सामने साँप की तरह ऊपर जाती हुई, बलखाती सडक दिखाई दे रही है, यहाँ से शुरु हुई फ़ोतूला टाप की वो चढाई, जिसे देख कर साँप सूंघ जाता है, जो सबका सब कुछ फ़ाड दे, अगाडी-पिछाडी, अंदर से बाहर से गाडी हो या इंसान सबका बुरा हाल था, इस चढाई को देखकर। ऐसी चढाई पर इंसान की बोलती तो बंद व गाडी की बोलती शुरु हो जाती है। लगे चढाई चढने बाईक का जोर एक बार फ़िर सारा लग गया, बाइक की स्पीड पूरे जोर लगाने पर भी 20 ज्यादा नहीं हो पा रही थी। खैर किसी तरह ये चढाई चढी, कुल तीन-चार किलोमीटर बाद कुछ हल्की चढाई का मार्ग आ गया, सबको बडी राहत मिली। ऊपर जा कर कई बार इस सडक का फ़ोटो खींचा, आप भी देखो। ये चढाई रोहतांग से भी भारी पडी(ज्यादा), लेकिन यहाँ बर्फ़ का नामोनिशान दूर तक भी नहीं था। इस 20-25 किलोमीटर के मार्ग में रंगबिरंगे सुनहरे स्वर्ण रंग रुप के पर्वत आते रहे हम फ़ोटो खींचते रहे, चलते रहे, आप भी देखो।
बस-बस-बस हम भी ऐसे ही देख रहे थे, फर्क इतना है, हम नीचे थे, 

इस चढाई को देख कर कुछ-कुछ हो रहा है, या बहुत कुछ, देखी है ऐसी चढाई

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...