शनिवार, 19 दिसंबर 2015

मेरे घुमक्कड जीवन के साथी My Travelling Friends


साईकिल
मैं सन 1987 से साईकिल चलाता आ रहा हूं। इन सालों में मैंने कई साईकिले अदला-बदली की है। दो बार नई साईकिल भी ली, लेकिन चोरो ने उन्हे ज्यादा समय मेरे पास टिकने नहीं दिया। एक साईकिल तो मात्र 26 वे दिन चोरी हो गयी, जबकि दूसरी वाली 5 महीने बाद गायब कर दी गयी। अत: अपना काम पुरानी साईकिलों पर ही चलता रहता है।
 बैग

मेरे पास सन 1991 या 1992 में लिया गया नीला बैग सबसे लम्बे समय तक साथ निभाता रहा। इस बैग ने मेरे साथ इस अवधि की सभी यात्राएँ की है वे यात्राएँ चाहे कैसी भी रही हो? इस बैग ने मेरा साथ नहीं छोड़ा। लगभग 22-23 वर्ष सेवा के बाद अब मैंने इसको सम्भाल कर अपने खजाने में सुरक्षित रख दिया है। इसके पूरे जीवन में इसे सिर्फ़ एक बार हेमकुन्ठ साहिब से लौटते समय सिलवाना पड़ा था। अब नया रकसैक बैक आने से इसे आराम दे दिया गया है
कैमरा

मंगलवार, 23 दिसंबर 2014

All journey in year 2014 by Sandeep Panwar सन 2014 में संदीप पवाँर की यात्राएँ


दोस्तों, मेरे जैसे घुमक्कड बन्धु साल भर नये-नये प्रदेश देखने जाते रहते है। चूंकि घुमक्कडी सनक अपुन पर भी सवार है तो मुझे जब भी मौका मिलता है तो घर परिवार बच्चों को घर छोडकर घूमने चला जाता हूँ। साल में दो-तीन मौके ऐसे भी आते है जब सपरिवार यात्रा करने का मौका मिलता है। आज के लेख में आपको वर्तमान साल सन 2014 में की गयी यात्राओं के बारे में बताया गया है।


इस साल नये साल वाले दिन ही कश्मीर यात्रा के लिये सपरिवार जाना हुआ था। इस यात्रा में कश्मीर की डल झील, निशात बाग, शालीमार बाग व अन्य बाग के अलावा पहलगाम यात्रा की गयी थी।  इस यात्रा के बारे में आपको सचित्र विवरण बताया जा चुका है। जिसका लिंकयहाँ है। इस लिंक पर क्लिक कर आप इस यात्रा को पढ व देख सकते है।






बीकानेर यात्रा में राकेश के साथ लडेरा गाँव स्थित मरुभूमि महोत्सव देखने का कार्यक्रम बनाया गया था। इस यात्रा के बारे में आपको सचित्र विवरण बताया जा चुका है। जिसका लिंक यहाँहै। इस लिंक पर क्लिक कर आप इस यात्रा को पढ व देख सकते है।




सरिस्का के वन की यात्रा उलाहेडी निवासी अशोक भाई के सौजन्य से की गयी थी। इस यात्रा में भानगढ के भूतों का किला भी देखा गया था। इसके अलावा नीमराणा की बहुमंजिला बावडी भी देखी गयी थी। इस यात्रा के बारे में आपको सचित्र विवरण बताया जा चुका है।जिसका लिंक यहाँ है।इस लिंक पर क्लिक कर आप इस यात्रा को पढ व देख सकते है।




Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...