WIFE लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
WIFE लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 27 अगस्त 2014

Kampty Fall-Mussoorie to Delhi कैम्पटी फ़ॉल मसूरी से दिल्ली तक

BIKE YATRA WITH WIFE-03

पेंचर वाली बाइक मोड पर ही थोडा गडबड करती थी अन्यथा बाइक आसानी से 40 की गति से दौडी जा रही थी। सीधी सडक पर बाइक चलाने में कोई समस्या नहीं आयी। जहाँ सडक खराब आती थी वही बाइक ज्यादा धीमे निकालनी पडती थी। ट्यूब कटने की चिन्ता नहीं थी। उसके बारे में तो सोच ही लिया था कि नई डलवानी ही पडेगी। 
इस यात्रा के तीनों लेख के लिंक नीचे दिये गये है।
01- दिल्ली से हरिदवार व ऋषिकेश यात्रा।
02- उत्तरकाशी से यमुनौत्री मन्दिर तक
03- कैम्पटी फ़ॉल, मसूरी देहरादून दिल्ली तक

बुधवार, 20 अगस्त 2014

Trekking to Yamunotri temple यमुनौत्री मन्दिर की ट्रेकिंग

BIKE YATRA WITH WIFE-02

ऋषिकेश से उत्तरकाशी का मार्ग कई बार देखा जा चुका है इसलिये पता रहता है कि अब कौन सी जगह आयेगी? ऋषिकेश से चलते ही चढाई आरम्भ हो जाती है यह चढाई नरेन्द्रनगर होते हुए नागनी, फ़कोट जैसी जगहों से होती हुई आगे बढती है। चम्बा जाकर ही इस लगातार चढाई से छुटकारा मिल पाता है। चम्बा में हर सुविधा उपलब्ध है। चम्बा से आगे का मार्ग ढलान वाला है पहले यह मार्ग टिहरी डैम के निर्माधीन इलाके से होकर जाता था। जहाँ अब टिहरी झील का पानी होने से वह मार्ग पानी के नीचे समा चुका है। मैंने पुराना टिहरी शहर कई बार देखा है। शुरु की कुछ यात्रा बस की थी जिससे मुझे पुरानी टिहरी में गंगा पार बने बस अडडे तक जाने का मौका लगा था।
इस यात्रा के तीनों लेख के लिंक नीचे दिये गये है।
01- दिल्ली से हरिदवार व ऋषिकेश यात्रा।
02- उत्तरकाशी से यमुनौत्री मन्दिर तक
03- कैम्पटी फ़ॉल, मसूरी देहरादून दिल्ली तक

Bike trip with wife-Haridwar & Rishikesh हरिदवार व ऋषिकेश यात्रा बाइक पर पत्नी के साथ

BIKE YATRA WITH WIFE-01

सन 2005 के जून माह की शुरुआत में एक बार मैडम जी के साथ उत्तराखन्ड के पहाडों की यात्रा का बाइक कार्यक्रम बना था। इस यात्रा में हमारे साथ श्रीखण्ड महादेव यात्रा में बीच से लौटकर आने वाले नितिन व उसकी नई नवेली मैडम जी अपनी TVS विक्टर बाइक पर हमारे साथ गयी थी। इस यात्रा के समय तक अपने पास हीरो होन्डा की पैसन बाइक ही हुआ करती थी। इसी साल के अन्तिम माह में आज वाली नीली परी हीरो होन्डा की एमबीसन बाइक अपने बेडे में शामिल हो गयी थी। इस यात्रा में हमने दिल्ली से हरिदवार से नीलकंठ से उतरकाशी से (गंगौत्री नितिन ही गया था) यमुनौत्री से मसूरी से देहरादून से दिल्ली तक की यात्रा की थी जिसका विवरण इस यात्रा में बताया जा रहा है। 
इस यात्रा के तीनों लेख के लिंक नीचे दिये गये है।
01- दिल्ली से हरिदवार व ऋषिकेश यात्रा।
02- उत्तरकाशी से यमुनौत्री मन्दिर तक
03- कैम्पटी फ़ॉल, मसूरी देहरादून दिल्ली तक


शनिवार, 19 अप्रैल 2014

Bike Wife and Gangotri temple बाइक पर पत्नी के साथ गंगौत्री यात्रा

NACHIKETA TAAL-GANGOTRI-02                                                     SANDEEP PANWAR

बाइक पर नचिकेता ताल व गंगौत्री यात्रा के लेख के लिंक नीचे दिये गये है। 
01- इस यात्रा का पहला लेख नचिकेता ताल यहाँ है। 
02- उत्तरकाशी से गंगौत्री मन्दिर यात्रा 
उत्तरकाशी से उजाला होने से थोडा पहले ही गंगौत्री के लिये चल दिये। अभी उत्तरकाशी पार भी नहीं हुआ था कि एक होटल वाले ने हमारी बाइक पर दिल्ली का नम्बर देखकर रुकने का ईशारा किया। उसने कहा क्या आप होटल में ठहरना है? नहीं। उसने कहा कि वह केवल एक सौ रुपये चार्ज लेगा। हमें उससे पीछा छुडाने के लिये कह दिया कि ठीक है शाम को वापसी में तुम्हारे यहाँ ही रुकेंगे। उत्तरकाशी से 15 किमी बाद मनेरी बाँध आता है। यहाँ मनेरी में गंगा का पानी रोककर एक छोटा सा बान्ध बना दिया गया है। जिससे आसपास के गाँवों के लिये बिजली बनायी जाती है।

शुक्रवार, 18 अप्रैल 2014

Bike Wife & Nachiketa Taal बाइक पर पत्नी के साथ नचिकेता ताल की यात्रा

NACHIKETA TAAL-GANGOTRI-01                                                     SANDEEP PANWAR

बाइक पर नचिकेता ताल व गंगौत्री यात्रा के लेख के लिंक नीचे दिये गये है। 
01- इस यात्रा का पहला लेख नचिकेता ताल यहाँ है। 
02- उत्तरकाशी से गंगौत्री मन्दिर यात्रा 

चलो, आज एक पुरानी यात्रा के बारे में बताया जाये। बात उस समय की है कि जब श्रीमति जी मेरे साथ पहली बार किसी बाइक यात्रा पर गयी थी। मेरी सबसे ज्यादा बाइक यात्रा उतराखन्ड में ही हुई है अत: जाहिर है कि श्रीमति जी के साथ पहली बाइक यात्रा भी उतराखण्ड की ही होनी थी। हम दोनों दिल्ली से बाइक पर सवार होकर उतराखण्ड घूमने चल दिये। पहले दिन हरिदवार तक जाना तय किया था। हरिदवार में रिश्ते की बुआ की सबसे छोटी लडकी का घर है। मैं पहली बार इनके घर हरिदवार इनकी शादी के बाद इन्हे लेने के लिये गया था। उसके बाद अब इस यात्रा में दूसरी बार इनके घर आना हुआ था।


Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...