रविवार, 1 सितंबर 2019

Reality of Neeraj jat Musafir नीरज जाट मुसाफिर की सच्चाई

#नीरज_जाट_का_सफेद_झूठ
झूठ की पोल खोलनी आवश्यक है। यदि झूठ की पोल नहीं खोली जाये तो सच्चाई से अनभिज्ञ लोग उसे सच मानेंगे लगते है।
झूठ चाहे किसी का भी हो।🙄

झूठ नामक अस्त्र का प्रयोग हमेशा अपने बचाव या फायदे के लिए ही किया जाता रहा है।
यदि झूठ एक ऐसे व्यक्ति का हो जिसे सैंकड़ों लोग पढते हो तो उसके सफेद झूठ को पाठक सच मान लेते है।
इन परिस्थितियों को देखते हुए, सच सबके सामने आना और भी आवश्यक हो जाता है।

समस्या यह है कि लोग झूठेे शब्दों को घूमा-फिराकर अपने लिए सहानुभूति बनाने में एक्सपर्ट हो गये है।
आज से तीन वर्ष पहले #अगस्त_2016 में जब पटना वाले राहुल कुमार की संदिग्ध मौत (हत्या या दुर्घटना, #लाश_सडने से पता न लग सका) हुई थी। उस समय भी सैंकड़ों लोगों ने झूठ का सहारा न लेने को कहा था।
राहुल कुमार की मौत पर अफसोस/खेद/माफी जताने की जगह स्वयं को पाक-साफ साबित करने के लिए सन 2011 में मेरे साथ की गयी एकमात्र #श्रीखंड_महादेव_यात्रा के बारे में 1 नहीं कई #सफेद_झूठ बताकर लोगों को दिगभ्रमित करने की कुटिल चाल अवश्य कर दी।

चलिए 1-1 झूठ की कलई नीरज जाट उर्फ उर्फ नीरज मुसाफिर के और अपनेे ब्लॉग के सन 2011 में लिखे गये विवरण से ही खोली गयी है।
नोट...
नीचे- सभी सफेद-झूठ की पोल स-सबूत खोली है उनके स्क्रीन शाट भी नीरज के ब्लाग से ही लेकर लगाये गये है। सिर्फ एक स्क्रीन शाट मेरे ब्लॉग से है।

गुरुवार, 11 जुलाई 2019

फेसबुक ग्रुपों से स्थाई छुटकारा ऐसे प्राप्त करे। Permanent solution of facebook group

#फेसबुक_ग्रुपों_से #परमानेंट_छुटकारा #ऐसे_प्राप्त_करे

एक खास बात यह है कि...
इन अनचाहे फेसबुक ग्रुपों में निमंत्रण देने वाले सिरदर्द हमारी फ्रेंड लिस्ट में पहले से ही होते है।😲
योजनबद्ध तरीके से यह कार्य किया जाता है।
1 पहले चरण में ये आपको अपना फ्रेंड सूची में जोडेंगे।
2 अगले चरण में ये आपको बारी-बारी से invite करते रहेंगे।🔥🔥🔥

मैं फेसबुक ग्रुपों के रोज आने वाले invitation से तंग आ चुका था।🙏🙏
तब इसका स्थाई समाधान निकालने में व्हाट्सएप ग्रुप के साथी सचिन ने बहुत मदद की।

नोट... इन सभी ग्रुपों से छुटकारा पाना बहुत आसान है।🤔
सबसे अच्छी बात यह है कि इनमें चाहे 1 लाख लोग हो या 5 लाख।🚩
उससे कोई दिक्कत नहीं।

एक बार जिस ग्रुप का टेंटुआ 🙄 दबा दिया ना, वो फिर आपको जोडना तो दूर की बात, invite तक नहीं कर सकता।👏👏

अब करना इतना है कि 🤔

पहला वार
जैसे ही कोई आपको invite करे तो चुपचाप invitation accept कर उसके ग्रुप में जुड जाओ।😲

अब ये सोचोगे कि मैं तो इनसे  पीछा छुडाने की कह जुडने की सलाह देने लगा।

अरे भाई, सिरदर्द invitation delete करने से दूर नहीं होगा।
दुश्मन को मारने के लिए,
उसी के खेमे में घुसकर मारने में ज्यादा मजा है।

ग्रुप में जुडने के तुरंत बाद हमला करने की बारी हमारी है।
हमला करने के लिए ग्रुप में सबसे ऊपर सीधे हाथ 3 बिंदु एक के बराबर एक होते है ना,
वहां अंगूठे से टच करोगे तो पाओगे कि...

उसमें सबसे आखिरी वाला option leave ग्रुप का होता है।

जैसे ही leave group पर टच करोगे तो अगले option में 3 विकल्प सामने आते है।
आमतौर पर हम लगभग सभी यहां से ऊपर वाले विकल्प left group से ही किसी भी ग्रुप से लेफ्ट /लेफ्टिनेंट बन जाते है।

ऊपर वाले विकल्प से हमारा left होना/लेफ्टिनेंट बनना ही हमारी भूल साबित होती है।
जिससे ये शातिर गैंग हमारे Left होते ही फिर से हमें invite कर देते है।

तो अब करना यह है कि हमें ऊपर वाले left group विकल्प से ग्रुप नहीं छोडना है।

इसमें नीचे वाले विकल्प #more_options में टिक कीजिए।
यहां आपको #Leave_permanently वाला विकल्प मिलता है।

इस अचूक हथियार का उपयोग कीजिये।
हाँ Leave permanently टच करने के बाद आगे #not_right_to_me चुनकर next दबाना न भूलना।
फिर देखते है ये गैंग कैसे आपको जोड सकता है।🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
हाँ यहां एक खास बात यह रहेगी कि आप अपनी इच्छा से जब चाहे उसी ग्रुप में पुनः जुड सकते हो।
और हाँ ये ग्रुप वाले leave permanently विकल्प के बाद आपको #ब्लॉक भी नहीं कर सकते।







सोमवार, 8 जुलाई 2019

Bharatpur Lohagarh iron Fort, Unbeatable durg भरतपुर का लोहागढ किला, अजेय दुर्ग

  • मथुरा भरतपुर यात्रा 3         Sandeep Panwar 
मथुरा भ्रमण के बाद भरतपुर का अजेय दुर्ग लोहागढ़ किला देखने चल दिये। 
भरतपुर का नाम महाराजा सूरजमल के अद्भुत साहस और वीरता के कारण मान सम्मान से लिया जाता है।  यदि भरतपुर के महाराजा सूरजमल नहीं हुए होते तो मुझे नहीं लगता कि इतना मान सम्मान देश की 6 करोड से ज्यादा की जाट बिरादरी को वर्तमान समय में मिल पाता। जाट बिरादरी प्राचीन समय से ही मेहनती व लडाकू रही है। 

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...