FLIGHT लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
FLIGHT लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 13 जनवरी 2014

Delhi to Sringar by air दिल्ली से श्रीनगर पहली हवाई यात्रा

श्रीनगर सपरिवार यात्रा के सभी लेख के लिंक नीचे दिये गये है।
01- दिल्ली से श्रीनगर तक की हवाई यात्रा का वर्णन।
02- श्रीनगर की ड़ल झील में हाऊस बोट में विश्राम किया गया।
03- श्रीनगर के पर्वत पर शंकराचार्य मन्दिर (तख्त ए सुलेमान) 
04- श्रीनगर का चश्माशाही जल धारा बगीचा
05- श्रीनगर का मुगल गार्ड़न-निशात बाग
06- श्रीनगर का मुगल गार्ड़न-शालीमार बाग
07- श्रीनगर हजरतबल दरगाह (पैगम्बर मोहम्मद का एक बाल सुरक्षित है।)
08- श्रीनगर की ड़ल झील में शिकारा राइड़ /सैर
09- अवन्तीपोरा स्थित अवन्ती स्वामी मन्दिर के अवशेष
10- मट्टन- मार्तण्ड़ सूर्य मन्दिर  व ग्रीन टनल
11- पहलगाम की सुन्दर घाटी
12- कश्मीर घाटी में बर्फ़ीली वादियों में चलने वाली ट्रेन की यात्रा, (11 किमी लम्बी सुरंग)
13- श्रीनगर से दिल्ली हवाई यात्रा के साथ यह यात्रा समाप्त

SRINGAR FAMILY TOUR- 01

दिल्ली से श्रीनगर जाना भी एक समस्या बन गया। कल साल 2013 का आखिरी दिन था सोचा था कि नया साल ड़ल झील में घूमकर बितायेंगे, लेकिन कहते है ना किस्मत में जो लिखा होता है वही होता है। मुझे तो श्रीनगर जाना ही था इसलिये हवाई अड़ड़े पर आज के लिये लिखवा कर ही कल घर आये थे। एयरलाईन्स वालों ने कहा था कि अपने कल के टिकट को कस्टमरकेय़र पर फ़ोन कर पता कर लेना। सुबह घर से निकलने से पहले ही टिकट कन्फ़र्म हुआ या नहीं, इस बात को पक्का करने के लिये जब कस्टमरकेयर पर फ़ोन लगाया तो उन्होंने कहा कि आपको काऊँन्टर पर जाकर ही टिकट के बारे में पता लगेगा। अब ड़र सताने लगा कि यदि हम आज भी हवाई अड़ड़े से घर वापिस आ गये तो मौहल्ले में मजाक का विषय बन जायेगा। कि चले थे हवाई जहाज में घूमने।


Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...