SACH PASS, PANGI VALLEY-07 SANDEEP PANWAR
हम चारों सुबह आठ बजे से पहले ही पराँठे खाकर तैयार हो चुके थे। ट्रक ऊपर ही खड़ा हुआ दिखायी दे रहा था। हम चारों शार्टकट पगड़न्ड़ी से चढ़ते हुए उस ट्रक के पास जा पहुँचे। ट्रक के नजदीक जाने पर देखा कि अभी वह खाली नहीं हुआ है उसके अन्दर सीमेन्ट के कटटे रखे हुए थे। सीमेन्ट उतारा जा रहा था। तब तक हम आसपास ही घूमते रहे। इसी बीच नीचे से भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की एक टुकड़ी गश्त करती हुई हमारे पास आ पहुँची। जैसे ही मैंने उनका फ़ोटो लेने के लिये कैमरा निकाला तो वे सभी पंक्ति बद्ध खड़े हो गये। महेश व मलिक उन फ़ौजियों के साथ खड़े हो गये। ट्रक वाले का सीमेन्ट उतारा जा चुका था। वह बोला कि आप लोग नीचे चलो। मैं थोड़ी देर में ट्रक लेकर आता हूँ। हम उसी शार्टकट से नीचे आ
पहुँचे। लेकिन आधा घन्टा होने पर भी जब ट्रक नीचे नहीं आया तो हमारी खोपड़ी चौकन्नी होने लगी। चूंकि वहाँ से निकलने का कोई और मार्ग नहीं था इसलिये हम इस बात से तो बेफ़िक्र थे कि ट्रक वाला भाग गया होगा।