NACHIKETA TAAL-GANGOTRI-01 SANDEEP PANWAR
बाइक पर नचिकेता ताल व गंगौत्री यात्रा के लेख के लिंक नीचे दिये गये है।
01- इस यात्रा का पहला लेख नचिकेता ताल यहाँ है।
02- उत्तरकाशी से गंगौत्री मन्दिर यात्रा
बाइक पर नचिकेता ताल व गंगौत्री यात्रा के लेख के लिंक नीचे दिये गये है।
01- इस यात्रा का पहला लेख नचिकेता ताल यहाँ है।
02- उत्तरकाशी से गंगौत्री मन्दिर यात्रा
चलो, आज एक
पुरानी यात्रा के बारे में बताया जाये। बात उस समय की है कि जब श्रीमति जी मेरे
साथ पहली बार किसी बाइक यात्रा पर गयी थी। मेरी सबसे ज्यादा बाइक यात्रा उतराखन्ड
में ही हुई है अत: जाहिर है कि श्रीमति जी के साथ पहली बाइक यात्रा भी उतराखण्ड की
ही होनी थी। हम दोनों दिल्ली से बाइक पर सवार होकर उतराखण्ड घूमने चल दिये। पहले
दिन हरिदवार तक जाना तय किया था। हरिदवार में रिश्ते की बुआ की सबसे छोटी लडकी का
घर है। मैं पहली बार इनके घर हरिदवार इनकी शादी के बाद इन्हे लेने के लिये गया था। उसके बाद अब इस यात्रा में
दूसरी बार इनके घर आना हुआ था।