UJJAIN-JABALPUR-AMARKANTAK-PURI-CHILKA-2 SANDEEP PANWAR
अमरकंटक के उस चौराहे पर जाकर
रुका जहाँ से सीधे हाथ बस अड़ड़ा पहुँच जाते है पीठ पीछे अमरकंटक से तो मैं आया ही
था। उल्टे हाथ वाला मार्ग छत्तीसगढ़ व यही मार्ग आगे सीधे चलकर कपिल मुनी धारा
जलप्रपात के लिये चला जाता है। चलिये स्नान करने की बहुत जल्दी हो रही है पहले
कपिल धारा चलते है जो लगभग 40 मीटर की ऊँचाई से गिरता हुआ जल प्रपात है।
कपिल धारा इस चौराहे से मुश्किल से 7-8 किमी दूरी पर ही है।
यहाँ तक पहुँचाने के लिये ऑटो जैसी गाडियाँ आसानी से मिलती रहती है आप इन्हे अपनी
इच्छा अनुसार प्रति सवारी या फ़िर पूरी गाड़ी किराये पर तय करके ले जा सकते हो।
मैंने जल प्रपात तक का किराया पूछा तो बताया कि 10 रुपये
लगेंगे। मैंने कहा कि कितनी सवारी भरने के बाद चलोगे? उसने कहा कि कम से कम दस
सवारियाँ लेकर जाऊँगा, लेकिन जब काफ़ी देर 7 सवारी से ज्यादा
ना हुई तो वह इतनी सवारी लेकर ही आगे चल दिया।
गुरुवार, 5 सितंबर 2013
बुधवार, 4 सितंबर 2013
Amarkantak fair अमरकंटक नर्मदा के स्नान घाट और मेला
UJJAIN-JABALPUR-AMARKANTAK-PURI-CHILKA-21 SANDEEP PANWAR
अमरकंटक का नर्मदा उदगम स्थल देखने के बाद
स्नान करने की इच्छा बलवत हो उठी, लेकिन पहले सोचा कि बढ़ी हुई दाढ़ी बनवा ली जाये।
इसलिये पहले दाढ़ी बनवाई गयी। दाढ़ी बनवाने के बाद कुछ देर तक वहाँ के मेले में
घूमता रहा। सुबह का समय था इसलिये आम जनता अपने निजी कार्यों में व्यस्त दिखायी दे
रही थी। मेले को बीच में छोड़ कर पहले स्नान घाट जा पहुँचा। स्नान घाट नर्मदा उदगम
स्थल के ठीक सामने बना हुआ है। यहाँ पर नर्मदा मन्दिर से निकलने वाला जल वहाँ से
निकलकर इस स्नान घाट में प्रवेश करता है। यहाँ जल जिस मार्ग से होकर आता है उसका
आकार एक गाय के मुँह जैसा बनाया हुआ है। लेकिन जिस समय मैं यहाँ पर था उस गाय की मूर्ति
के मुँह से पानी की एक बून्द भी नहीं निकल रही थी।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)

