पेज

शनिवार, 1 नवंबर 2014

Sandeep Panwar's Life book October 2014 संदीप पवाँर की जीवनी- अक्टूबर २०१४

NOVEMBER माह 2014 में आने वाले मुख्य त्यौहार /अवकाश /तिथि निम्न है।
Nov 01 : All Saints' Day सर्व सन्त दिवस
Nov 02 : All Souls' Day सर्व आत्मा दिवस
Nov 04 : Day of Moharam मोहरम
Nov 06 : Kartik Poornima कार्तिक पूर्णिमा
Nov 06 : Guru Nanak Birthday गुरु नानक जन्मदिवस
Nov 24 : Guru Tegh Bahadur Martyrdom गुरु तेग बहादुर निर्वाण दिवस
Nov 27 : Thanksgiving (USA) धन्यवाद दिवस
बीते माह October 2014 की आपबीती का विवरण नीचे दिया है।




01
आज राकेश बिश्नोई का फ़ोन आया। राकेश आज सुबह लाहौल स्पीति वाली यात्रा पर निकल चुका है। शाम के चार बजे शिमला पहुँच चुका है। राकेश ने बताया कि सोलन से शिमला पहुँचने में तीन घन्टे लग गये है। ऐसा क्या हुआ? जवाब मिला कि जोरदार बारिश हो रही है। बारिश ही तो है ना चलते रहो। राकेश बोला, जाट भाई बारिश इतनी तेज है कि बाइक नहीं चलायी जा रही है।

02
आज भारत के एक महान नेता लाल बहादुर शास्त्री का जन्म दिन है। लेकिन देश के टुकडे करवाने के मुख्य जिम्मेदार व कांग्रेसी नेता मोहनदास कर्मचन्द गाँधी का जन्म दिन भी आज ही के दिन होता है। भारत के सबसे दिलदार प्रधानमन्त्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी ने आज से पूरे भारत में स्वच्छ अभियान आरम्भ किया है। जिस कारण सरकारी अवकाश रदद कर दिया गया था जिससे आज कार्यालय जाना पडा। सफ़ाई अभियान के कारण तीन घन्टे लग गये।
आज हाकी के खेल में भारत ने पाकिस्तान से एशियाई खेलों का 32 साल पुराना हिसाब चुकता किया। मैच निर्धारित समय के बाद पैनल्टी शूट आउट तक पहुँचा था। जिसमें पाकिस्तान हार गया। जिससे स्वर्ण पदक भारत को मिल गया।

03
आज दशहरा है अपुन को रावण से कोई मतलब नहीं है। रावण का पुताअ वैसे भी हर साल जलाया जाता है लेकिन समाज के अन्दर रची-बसी रावण रुपी शैतानियाँ लोगों ने अन्दर से समाप्त नहीं हो पायी है। सरकारी अवकाश होने के कारण लेपटॉप पर चार फ़िल्मे देख समय काटा गया।

04
आज सचिन ग्वाडे का मुम्बई से फ़ोन आया। सचिन भाई दिल्ली में उन हिन्दू लोगों के बारे में जानना चाह रहे थे जो पाकिस्तान से जान बचाकर आये है।
महेश रावत का चकराता से फ़ोन आया। महेश बाइक से छितकुल की यात्रा पर गया हुआ है वापसी में टाइगर फ़ाल देखने के लिये हमारा रुट आजमा रहा है।

05

आज सुबह गाँव पहुँचा और दीवाली से पहले कुल देवता के आगे देशी घी का दीपक जलाया जाता है इस कारण यह यात्रा की गयी। यहाँ गाँव के एक चाचा (सगे नहीं) रामनाथ जी मुझसे पहले कुल देवता के लिये दीपक जलाने में व्यस्थ थे। जाते समय बोले कि घर मिलते हुए जाना। कुछ वर्ष पहले इनके यहाँ अन्जान कारणों के चलते आना-जाना बन्द हो गया था। इस साल के आरम्भ में इन्होंने पुरानी बाते भूल कर दुबारा आना-जाना करने के लिये कहा। घर आकर बोले थे तो उस समय उनकी इज्जत रखते हुए इनकार तो नहीं किया जा सका, लेकिन मन नहीं मानता कि उनके यहाँ दुबारा आना – जाना शुरु किया जाये। आना-जाना तो अब मुमकिन नहीं, फ़िर भी कही मिलेंगे तो राम-राम तो हो जायेगी।
गाँव में सिर्फ़ ताऊजी ही रहते है उनके परिवार से मिलने के बाद शामली के पास भाज्जू गाँव (पापा के मामा) गया। छपरौली-बिराल-कांधला-लाख/लांक-होते हुए भाज्जू भौरा गाँव पहुंचा। दोपहर का भोजन करने के बाद भौरा-जैतपुर होकर अपनी ससुराल यानि मोहम्मदपुर रायसिंह (मैडम मलिक गोत्र की है) पहुँच गया।
बीते साल में गन्ने का स्वाद नहीं चख पाया था इसलिये इस साल शुरुआत में ही गन्ने जी भर कर चखने थे। गन्ने के खेत में पहुँचकर आठ गन्ने चुन लिये। जिनमें से छ: घर आकर निपटा दिये गये। गन्ने के रस से पेट फ़ुल हो चुका था जिस कारण रात को भोजन की जगह नहीं थी। फ़िर भी छोटी साली दूध ले आयी। घर का दूध था जिसे मैं इनकार नहीं कर सकता।

06
आज ससुराल में सुबह उठते ही सबसे पहले कल के बचे दोनों गन्नों का काम तमाम कर दिया गया। करीब आठ बजे ससुराल से दिल्ली के लिये प्रस्थान कर दिया। बुढाना होते हुए बडौत की ओर आना पडता है। सुबह-सुबह मुल्लों को हाथों में चटाई लेकर बकरा काट ईद की नमाज करने के लिये जाते हुए देखा। बडौत में इदगाह का मार्ग आम जनता के लिये बन्द किया गया था। नमाज करने के बाद बकरों-भैसों आदि जानवरों की जान पर बन आयी। आज कटुवे बकरों सहित कुछ अन्य जानवरों को काटकर कटुवा नाम सही साबित करेंगे।

07
आज सुबह वजीराबाद पुल पर एक किमी लम्बा जाम मिला। शुक्र रहा कि घर से काफ़ी पहले चला था जिस कारण जाम में समय खराब होने पर भी कार्यालय पहुँचने में देर ना हुई।
आज शाम को कालोनी में रहने वाली एक महिला माताजी के पास आयी। उसको मैं करीब बीस सालों से जानता हूं। उसकी लडकी बीस साल पहले घर से भाग गयी थी। उसके दो लडके है लेकिन बुढापे में वह महिला किराये के मकान में रहती है। पति सरकारी नौकरी में थे जिस कारण उन्हे पेंशन मिलती है। ऐसी औलाद पैदा करने का क्या लाभ? जो बुढापे में खाने-पीने की तो छोडो इज्जत की जगह इज्जत उडाती मिले।  

08
आज बाल्मीकि जयंती के कारण अवकाश था जिसमें घर पर खाली समय मिल गया। लेपटॉप पर काफ़ी समय निकाला गया। नया ब्लॉग एकदम तैयार है। नई यात्राओं के चार लेख भी तैयार है। लेकिन उन्हे प्रकाशित करने का मन नहीं कर रहा है। लेपटॉप में मौजूद सभी फ़िल्मे देख ली गयी है। अब प्रमोशन के लिये विभागीय परीक्षा हेतू कुछ पढाई करने का मन कर रहा है।

09
आज कुछ खास नहीं हुआ। इधर-उधर ही समय काट दिया गया

10
आज दिल्ली निवासी कैलाश सत्यार्थी को शांति का नोबल पुरुस्कार देने की घोषणा हुई। इससे पहले दस भारतीय को नोबेल पुरुस्कार दिया जा चुका है।
आज मोनू नामक एक बन्दे का फ़ोन आया जिसकी मुझे उम्मीद नहीं थी। मोनू ने मुझसे दो साल पहले एक लाख रुपये उधार लिये थे जिसमें से उसके पास अभी भी सत्तर हजार रुपये बकाया है। इसी बारे में मोनू ने फ़ोन कर कहा कि सर जी मैं आपके रुपये जल्द ही चुकाऊँगा। एक दो महीना देर हो जाये तो बुरा ना मानना। अच्छा भाई।

11
आज कार्यालय में तीन सौ लोगों का वेतन बनाकर बैंक भेजने के लिये तैयार हो गया तो पता लगा अधिकारी महोदय अपने कक्ष में नहीं है। तीन घन्टे की मेहनत बेकार गयी। अब आज की मेहनत सोमवार को काम आयेगी।
आज करवा चौथ है। करवा चौथ के कारण औरते दिन भर पेट की भूख सहती है रात को अपने पतियो के दर्शन अथवा चांद देखने के बाद ही व्रत खोल पाती है। समाज में करवा चौथ को टीवी चैनलों के कारण ज्यादा बढावा मिला है कुछ वर्ष पहले तक गिने-चुने त्यौहार ही लोगों की जुबान पर रहते थे लेकिन टीवी के चलते हर त्यौहार बाजार बन चुका है। जिस कारण इनकी बेकदरी होती जा रही है।

12
आज आंध्रप्रदेश और उडीसा के समुद्री तटो पर हुद-हुद नामक समुन्द्री तूफ़ान ने दिन भर कहर बरपाये रखा। इस तूफ़ान के कारण जान की क्षति ज्यादा ना हुई। सिर्फ़ पांच मरे। यह सिर्फ़ पहले से सावधान रहने के कारण हो पाया। कुछ वर्ष पहले सुनामी आयी थी जिसका पता नहीं लग पाया था जिस कारण लाखों लोग मारे गये थे।
आज रविवार होने के कारण पूरा दिन घर पर ही रहना पडा। लेपटॉप में काफ़ी स्थान खाली किया गया। बहुत सारी फ़िल्मे देखी जा चुकी थी मिटा डाली गयी।

13
आज विशाल भाई का बोम्बे से फ़ोन आया। अपुन और विशाल की बहुत अच्छी जमती है। मुझे अधिकतर फ़ोन विशाल ही करता है। शायद ही कभी हुआ होगा जब हमारी बाते आधे घन्टे से पहली बन्द हो पाती है।

14
आज मनु प्रकाश त्यागी से एक घन्टा से ज्यादा देर तक बातचीत होती रही। हमारी बातचीत का आधार नया ब्लॉग या नई वेबसाइट पर था। मनु ने प्रस्ताव किया कि जाट भाई मैंने जो नई साइट बनाई है आप उसमें साझीदार बन जुड जाओ। मनु और मेरे इरादे काफ़ी मिलते जुलते है। मैंने मनु की बात का इन्कार नहीं किया। दीवाली के बाद की अपनी नई यात्रा इसी साइट पर आया करेगी।

15
आज कार्यालय में अजय भाई पहुँच गये। अजय भाई हरियाणा राज्य सरकार के अधीन कार्यरत है लेकिन उनका कार्यालय दिल्ली के कश्मीरी गेट बस अडडे के सामने है। पहले मैंने सोचा था कि मैं उनके कार्यालय जाऊँ लेकिन मुझे एक फ़ाइल के चक्कर में कार्यालय लौटना पडा। आज हरियाणा और महाराष्ट्र राज्यों में चुनाव हो रहे है। महाराष्ट्र एक राज्य जरुर है लेकिन एक देश से कम नहीं है। जबकि हरियाणा की आबादी दिल्ली से कम ही निकलेगी। शाम को टीवी पर एक्जीट पोल देखा जिसमें पता लगा कि दोनों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने जा रही है। कोई सरकार बनाये उससे हमें क्या?
आज बोम्बे वासी विशाल राठौर से आधा घन्टा बातचीत हुई। आज की वार्तालाप का अधिकतर हिस्सा आज के चुनाव पर केन्द्रित रहा। उसके बाद नये ब्लॉग के बारे में चर्चा हुई। बीते माह की गयी नन्दा देवी यात्रा लिखने शुरु कर दी गयी है। जल्द ही नया ब्लॉग सामने आ जायेगा।

16
आज कार्यालय में कई लोगों के फ़ोन आये ज्यादातर ने वेतन ना मिलने की बात की।

17
आज राजेश जी ने बताया कि उन्होंने स्नेपडील से कैमरा बुक कर दिया है। बाजार में इसकी कीमत बाइस हजार है जबकि स्नेपडील से यह सिर्फ़ सोलह हजार में मिल गया।

18
आज सभी कर्मचारियों का डीए व बोनस बैंक भेजने के लिये तैयार कर दिया। सोमवार बैंक भेज दिया जायेगा। कल चुनाव का परिणाम आयेगा देखते है उम्मीद कायब रहेगी या कुछ ऊँच नीच हो जायेगी।

19
आज मैंने विशाल को फ़ोन लगाया कि भाई चुनाव परिणाम अच्छे रहे। जनता ने दोगली (हिन्दू विरोधी) राजनीति करने वालों को अच्छा सबक सिखाया है। हरियाणा में भाजपा को स्पष्ठ बहुमत मिल गया लेकिन महाराष्ट्र में आकंडा कुछ कम रह गया। शिवसेना ने चुनाव से पहले जो हेकडी दिखायी दी उसका जवाब भी जनता ने दे दिया।

20  
आज कार्यालय के सभी लोगों का डीए व बोनस देने के लिये बैंक जाना पडा। बैंक से बाहर निकल बाइक चलायी ही थी कि मुम्बई से सचिन गावडे जी का फ़ोन आया। सचिन भाई दिल्ली की कुछ जानकारी लेना चाहते थे। उन्हे कह दिया कि भाई दस मिनट बाद फ़ोन करुँगा। लेकिन शाम तक भी याद नहीं आया कि सचिन को फ़ोन करना है।
बैंक से दरियागंज जाना था। जिसका मार्ग कश्मीरी गेट होते हुए जाना था। कश्मीरी गेट के पास ही अजय भाई का कार्यालय भी है। लगे हाथ अजय से मुलाकात भी हो गयी। कुछ देर अजय के पास रुकने के उपरांत दरियागंज गया। वहाँ दो जगह काम था लेकिन दोनों जगह कार्य नहीं हो पाया। एक जगह पेपर कम रह गये तो दूसरी जगह भोजनावकाश का समय हो गया।

21
आज कार्यालय में एक कर्मचारी आया जो दीवाली के नाम पर 500 का नोट देने लगा तो मेरा माथा ठनका कि लोग लेने-देने के कितने उपाय तलाश लेते है। मैंने हाथ जोडकर कहा कि मुझे भी सरकार आपकी तरह वेतन देती है। उसने फ़िर कहा कि यह दीवाली की मिठाई के लिये है। मैंने फ़िर कहा कि यह मिठाई तो नहीं है ना। अगर आप मिठाई लाते तो हम सब मिलकर खा लेते। जब मैंने उससे वो नोट नहीं लिया तो वह कुछ निराश दिखायी दिया।
अपने पिताजी कहा करते थे बेटा जीवन में कभी किसी से रिश्वत ना लेना। जीवन में अपने निजी जरुरत के काम के लिये किसी के सामने हाथ ना फ़ैलाना। अपने शौक अपनी मेहनत से पूरे करना। आज पिताजी को इस दुनिया से गये 18 साल होने को है उनकी यह बात मैं भूला नहीं हूँ। पिताजी कहा करते थे अपने शौक/जरुरत के लिये धन माँगने वाले की कोई इज्जत नहीं करता है। मुंह के आगे भले ही लोग भले बनते हो लेकिन पीठ पीछे उसकी असलियत की बाते ही करेंगे। पिताजी की माँगने से इन्कार करने वाली बात से याद आया कि अपने मोहल्ले कालोनी में सार्वजनिक काम के लिये चन्दा माँगना होता है तो मैं दे देता हूँ लेकिन निजी काम के लिये साफ़ इन्कार कर देता हूँ निजी काम करने के लिये चन्दा माँगते क्यों हो? लेकिन कुछ लोगों ने चन्दे की आड में अपनी कमाई का रोजगार बनाया हुआ है। आजकल अधिकतर सरकारी कर्मचारी रिश्वत लेने की इच्छा होने के कारण मंहगाई का रोना ज्यादा रोते है जबकि बीते कुछ सालों में सरकारी कर्मचारियों का वेतन सबसे ज्यादा बढा है।

22
आज छोटी दीवाली है। आज कार्यालय से RH अवकाश ले लिया गया। साल में 2 RH, के अलावा, 10 CL भी होती है जो नहीं ली गयी तो बेकार चली जाती है। अभी तक 2 RH 5 CL बची हुई थी। अगली RH भैया दूज को ली जायेगी। साल में 30 EL भी होती है जो अब तो लेनी ही पडेगी क्योंकि एक सरकारी कर्मचारी अपनी पूरी नौकरी में 300 EL ही जोड सकता है जो मैंने जोडी हुई है। LTC में कुल 6 बार 10-10 दिन करके 60 दिन की EL का पैसा रिटायरमेंट से पहले ही वसूल कर लिया जा सकता है। जिसमें से मैं एक बार वसूल कर चुका हूँ। दूसरी बार का पैसा भी जल्द ही मिलने वाला है। मेरी रिटायरमेंट 2036 में है अगर तब तक बचा रहा तो इसके अलावा जरुरत पडने पर CML बोले तो मेडिकल अवकाश कभी भी लिया जा सकता है जो मेरे खाते में दो सौ का आंकडा का पार कर चुका है।

23
आज रोशनी का पर्व दीपावली है जिसे आम भाषा में दीवाली कहा जाता है। इस त्यौहार पर इतना खर्चा होता है कि गरीब लोगों का दीवाला निकल जाता है। मुझे दीवाली से कोई खास लगाव नहीं है इस दिन मिठाई खाने के अलावा कुछ अन्य काम नहीं होता है। रात को बारह बजे बम फ़ाड रहे लोगों पर बहुत गुस्सा आया। पता नहीं लोग इतने सारे बम धमाके करने के लिये क्यों लाते है। दो-चार बम से भी बात बन सकती है लेकिन नहीं भेड चाल में दूसरे से आगे निकलना होता है। यदि ऐसे लोगों से मंहगाई पर बात करो तो बहुत लम्बा भाषण दे देंगे।

24
आज कार्यालय जाना हुआ लेकिन वहां दिन भर में बाहर से कोई नहीं फ़टका। ऐसा लग रहा था कि लोग आज भी दीवाली मना रहे है।
आज शाम को गोवर्धन पूजा मनायी गयी। गाँव में तो पालतू गाय-भैंस के गोबर से गोवर्धन तैयार किया जाता है। दिल्ली में हल्दी व आटे से प्रतीकात्मक गोवर्धन बनाकर पूजा सम्पन्न की जाती है। इस त्यौहार पर अपने हथियार, शस्त्र, औजार, खजाने जेवर आदि पूजा में शामिल किये गये।

25
आज भैया दूज का त्यौहार था। दिल्ली में रक्षा बन्धन व भैया दूज दो दिन दिन ऐसे होते है जिसमें कार्यालय आना-जाना मुसीबत बन जाता है इन दो दिनों में लगभग सभी लोग अपने-अपने घरों से बाहर जाते है। अधिकतर अपने निजी वाहनों का प्रयोग करते है जिससे दिल्ली शहर में भयंकर जाम की स्थित पैदा हो जाती है। जाम से बचने के लिये इस दिन कार्यालय से अवकाश लेना ही बेहतर उपाय है।

26
आज हरियाणा में खट्टर साहब मुख्यमन्त्री बन गये है। मोदी की तरह यह महाशय भी पहली बार चुनाव जीते है। हरियाणा के एक मन्त्री ने भारत के इकलौते दामाद के खिलाफ़ बोल दिया है कि जाँच में गलत पाये जाने पर बक्शा नहीं जायेगा।

27
आज कार्यालय जाते समय वजीराबाद पुल पार करना मुसीबत बन गया। चूंकि मैं अधिकतर साईकिल पर ही कार्यालय जाता हूँ इसलिये मुझे ज्यादा समस्या नहीं आयी। यदि आज मैं बाइक से आया होता तो बहुत फ़जीहत होनी तय थी।

28
आज कार्यालय से लौटते समय वजीराबाद पुल से ही छट पूजा के फ़ोटो लेने शुरु कर दिये। पुल के ऊपर से यमुना किनारे बनायी गयी टैन्ट की बस्ती के फ़ोटो लिये उसके बाद पुल पार कर दुकानों के फ़ोटो लिये।
आज रेलवे के वरिष्ट टीटी नरेश कुमार ने नोएडा के गढी चौखण्डी मैदान में प्रवीण कुमार को हराकर भारत कुमार का खिताब अपने नाम किया। तीसरे स्थान पर आई टी बी पी के प्रदीप कुमार रहे। बहुत दिनों बाद कुश्ती का डीडी स्पोर्टस पर सीधा प्रसारण देखा। कुश्ती के बाद खुले मैदान में कुश्ती देखने आये लोगों ने विजेता पहलवान को दिल खोलकर नकद इनाम दिया। कई साल बाद कुश्ती जीतने के बाद पहलवानों द्वारा लोगों से इनाम लेता देख खुशी हुई। भारत कुमार सम्मान देश में दूसरे स्थान का सम्मान माना जाता है। झगडू सिंह के नाम पर नोएडा के इस मैदान पर मुख्य कुश्ती भारत केसरी के लिये हितेश व किशन के बीच मुख्य मुकाबला भी हुआ। आज यह देखकर दुख हुआ कि आज भी राष्ट्र स्तर की कुश्ती कच्ची मिट्टी पर हो रही है। फ़िर इन पहलवानों से पक्के मैट के मैदान पर पदक जीतने की कहाँ से हो पायेगी? हरियाणा के पहलवान हितेश को विजेता घोषित कर दिया गया। किशन के कंधे में दर्द हो रहा था जिस कारण उसने कुश्ती एक अंक लेने के बाद भी बीच में छोड दी। भारत अभिमन्यु किसने जीता, पता नहीं लगा? Rs. 2,50,000 का इनाम भारत केसरी को दिया गया।

29
आज फ़ेसबुक के संदेश बाक्स में कमेन्ट देखा। जो है-जिसमें नये ब्लॉग के बारे सचिन त्यागी ने कुछ बाते बतायी थी सचिन भाई की सलाह का ध्यान जरुर रखा जायेगा।
आज अमेरिका के नासा अंतरिक्ष अभियान को जोरदार झटका लगा। नासा को पूरे 1225 करोड का नुक्सान हुआ। महीनों की मेहनत सिर्फ़ कुछ सेकन्ड में स्वाहा हो गयी।

30
आज अपने एक रिश्तेदार की शादी की साल गिरह है। उसकी शादी को चार साल हो गये है लेकिन मैं अभी तक उसके यहाँ नहीं जा पाया हूँ। जल्द ही उसके घर कुरुक्षेत्र जाने की सोच रहा हूँ। सपरिवार बीबी बच्चों सहित उसके घर हमला बोला जायेगा।
आज छट पूजा के कारण वजीराबाद पुल से नानकसर के बीच लगे महाभयंकर जाम से पार निकलने में एक घन्टा खराब हो गया। बाइक को मैं महीने में एक-दो बार ही कार्यालय लेकर जाता हूँ। आज यमुना नदी पर वजीराबाद पुल के दोनों और जोरदार जाम की पहले से उम्मीद थी लेकिन यह उम्मीद कुछ ज्यादा ही भयंकर साबित हुई। साईकिल लेकर पैदल चलना भी असम्भव हो गया। इसके बाद भीड के साथ खडे होने के अलावा कोई उपाय नहीं था। एक घन्टे में आधे किमी की दूरी पार हो पायी।
आज नीमराणा वाले दोस्त अशोक शर्मा जी का फ़ोन आया। अशोक भाई की आवाज मैं तुरन्त पहचान लेता हूँ। अशोक भाई की शिकायत थी कि संदीप जी आप लिख क्यों नहीं रहे हो? अशोक भाई को बताया कि अशोक जी नवम्बर के पहले सप्ताह में आपको नन्दा देवी पैदल यात्रा के लेख पढने को मिलेंगे। मनु भाई ने जो नई साइट बनायी है उसमें नई यात्राओं ने लेख आया करेंगे।
आज शाम को प्रदीप चौहान जी का फ़ोन आया। प्रदीप जी सपरिवार नैनीताल व उसके आसपास यात्रा पर जाने वाले है। आगामी यात्रा के अलावा अन्य बहुत सारी बाते होती रही। प्रदीप भाई भी अपनी यात्राओं के लेख घुमक्कड.काम पर लिखते है। मैं कभी उस साइट पर लिखा करता था लेकिन मैने उस साइट पर सौ लेख पूरे करने के बाद लिखना बन्द कर दिया। इस साइट पर अब मनु भी नहीं लिखता है। नीरज के विवादित कमेन्टों के चलते उसका उस साइट पर पहले से ही बैन लगा हुआ है। उस साइट को देखे मुझे एक साल से ज्यादा समय हो गया। उस साइट के कुछ हिन्दी लेखकों के लेख मुझे पसन्द आते है। जिनकी संख्या बहुत सीमित है।

31
आज से तीस साल पहले कांग्रेसी सर्वेसर्वा इन्दिरा गाँधी की उनके दो सिख अंगरक्षकों ने 31 गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। इन्दिरा को बचाने के लिये 88 बोतले ओ नगेटिव खून की चढायी गयी जो बेकार गयी थी। सिख अंगरक्षक स्वर्ण मन्दिर में सेना भेजकर की गयी कार्यवाही करने से नाराज थे। जिन आतंकवादियों को मारने के लिये स्वर्ण मन्दिर में सेना भेजने की नौबत आयी थी। उन आतंकियों को पालने में किस पार्टी हाथ है? यह बताने की आवश्यकता नहीं है। सच दुनिया जानती है। अगर मैं कुछ कहूँगा तो पाठक बन्धु कहेंगे कि जाट भाई राजनीति करने लगा है। लेकिन सच यही है कि हम देश की राजनीति से मुँह नहीं छिपा सकते है।

2 टिप्‍पणियां:

  1. "जाट देवता समाचार "पढ़ कर अच्छा लगा.पर भाई ब्लॉग पर जल्द से जल्द लिख डालो.

    जवाब देंहटाएं
  2. जाट भाई की जय हो । ये पूरा महीना तो त्यौहारो में ही निकल गया

    जवाब देंहटाएं

Thank you for giving time to read post comment on Jat Devta Ka Safar.
Your comments are the real source of motivation. If you arer require any further information about any place or this post please,
feel free to contact me by mail/phone or comment.