पेज

बुधवार, 1 जनवरी 2014

Sandeep Panwar's Life book Dec 2013 संदीप पवाँर की जीवनी-दिसम्बर २०१३

नोट- जनवरी माह में आने वाले मुख्य त्यौहार व उत्सव मेले आदि का विवरण नीचे दिया गया है।

01 अंगेजी नव वर्ष

05 गुरु गोविन्द सिंह जन्म दिवस

12 स्वामी विवेकानन्द जन्म दिवस

13 लोहड़ी (माघी) विशेष तौर पर पंजाब में मनाया जाता है।

14 मिलाद उल नबी (हजरत मोहम्मद का जन्म दिवस)

14 मकर संक्राति

14 पोंगल तमिल नव वर्ष

15-16 ऊँट उत्सव लडेरा गाँव बीकानेर राजस्थान में मनाया जाता है।

18 मिलाद उल नबी (शिया)

23 हिन्दुस्तान के सबसे महान नेता सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती

26 गणतंत्र दिवस पूरे भारत में मनाया जाता है।



मेरे साथ दिसम्बर २०१३ में घटित होने वाला मुख्य घटनाक्रम निम्नलिखित है।


 01 DEC

नीली परी को नहलाये हुए कई महीने हो गये थे, आज जौहरीपुर निवासी अजय भाई का फ़ोन आया कि भाई जी मैं अपनी बाइक को धुलवाने ले जा रहा हूँ। क्या आप भी चलोगे? हम दोनों घर से 5 किमी दूर जाकर बाइक धुलवा आये।

आज की दूसरी घटना में मुझे एक वैध के पास पत्थरी निकालने वाली दवाई लेने जाना पड़ा।
 02 DEC

पत्थरी की दवाई लेनी आरम्भ, 5-7 दिन दवाई लेनी पडेगी।
 03 DEC

8 महीने पहले नई साईकिल चोरी होने के बाद, एक पुरानी साईकिल खरीदी थी, जिसके रिम खराब थे। दोनों रिम बदल दिये गये।
 04 DEC

दिल्ली में चुनाव के चक्कर में अपना अवकाश रहा। देखते है दिल्ली वाले क्या गुल खिलाते है?
 05 DEC

अपने कार्यालय का ऑडिट शुरु हुआ। देखते है क्या-क्या पोल पटटी खुलेगी? कश्मीर यात्रा के लिये एजेन्ट को 50,000 रु दे दिये गये।
 06 DEC

रामदेवरा से सवाई सिंह का फ़ोन आया,(वैसे सवाई भाई का फ़ोन महीने में दो-तीन बार आ ही जाता है।) जिनकी इच्छा है कि मेरे साथ एक बार राजस्थान की यात्रा की जाये। मैंने कहा देख भाई मोटर बाइक से चलना है तो बता देना।
 07 DEC

अजय भाई का फ़ोन आया काफ़ी देर तक गपशप होती रही।
 08 DEC

पूरा दिन चुनाव के परिणाम में बीत गया।

चुनाव के चक्कर में एक दावत छोड़ने का बहाना मिल गया। अपने साथ कार्यरत सीनियर साथी के यहाँ बनवाये नये घर के उपलक्ष्य में दावत थी।

छतीसगढ व मध्यप्रदेश में भाजपा फ़िर जीती, लेकिन राजस्थान व दिल्ली में कांग्रेस की मिट्टी पलीत हो गयी।
दिल्ली में खुजली वाले का पूर्ण बहुमत का खेल मोदी ने बिगाड़ दिया। अब देखते है कांग्रेस की बी टीम कहलाने वाले केजरी बिना कांग्रेस के कैसे सरकार बनाता है? 
 09 DEC

तिमारपुर पैट्रोल पम्प के सामने एक आटो पलट गया। ऑटो चालक का ध्यान कही और था। अचानक मोड़ आने से उसका अंतुलन बिगड़ा और धड़ाम-बड़ाम हो गया। लेकिन गजब, किसी को खरोच भी ना आयी।
 10 DEC

कश्मीर यात्रा के लिये निर्धारित तिथि उपायुक्त महोदया की आपत्ति के बाद बदलनी पड़ी। पहले 22 को जाना तय था अब 31 को जाना पडेगा।
 11 DEC

कश्मीर यात्रा के लिये 4 टिकट बुक किये गये। वहाँ घूमना व ठहरना बुक नहीं किया है। श्रीनगर हवाई अड़ड़े पर अपना दोस्त कार्यरत है उसके जिम्मे वहाँ की बुकिंग ड़ाल दी गयी है।
 12 DEC

बाइक कई महीने से अगले शॉकर बदलने के लिये कह रही थी, रुपकुन्ड़ यात्रा में बाइक के शौकर खराब हो गये थे। साच पास व पांगी वैली भी खराब शॉकर से पूरी की गयी थी। आज जाकर शाकर की रॉड़ बदल दी गयी। 
 13 DEC

कार्यालय में ऑडिट चल रहा है कई लोगों के ओवर पेमेंट निकल आये। आज पूरा दिन लोगों की वेतन से रिकवरी बनाने में बीत गया।
 14 DEC

बीकानेर से सुनील का फ़ोन आया उन्होंने अपनी वैष्णों यात्रा में सुविधाओं के बारे ंमें जानकारी ली। सुनील तो कटरा से ही हैलीकाप्टर से जाना चाहता है लेकिन हैलीकाप्टर में सीट मिलना आसान कार्य नहीं है।  
 15 DEC

नीरज का जैसलमेर साईकिल यात्रा के बारे में फ़ोन आया। कुछ दिन पहले नीरज ने साईकिल यात्रा के लिये फ़ेसबुक पर निमन्त्रण भेजा था। उसी के सन्दर्भ में फ़ोन किया था।
 16 DEC

आज कर्मचारियों के वेतन से रिकवरी की गयी। पुल पर जाम, साईकिल का लाभ, ट्रक ने बिजली का खम्बा तोड़ दिया।
 17 DEC

सुबह जोरदार कोहरा मिला। साईकिल पर दस्तानों की जरुरत पड़ गयी।
 18 DEC

सुबह उठते ही कोहरा मिला। हवाई यात्रा व रेल यात्रा पर बुरा असर रहा। 31 तारीख को मौसम साफ़ रहना चाहिए। वजीराबाद पुल पर जाम। कार्यालय का ऑडिट समाप्त हुआ।
 19 DEC

एक दोस्त को उसकी जरुरत में 60,000 रु दिये थे। दिल्ली पुलिस में तीन साल नौकरी के बाद भी उस पर 2000 बाकि है। कश्मीर की हवाई यात्रा के नाम पर इस दोस्त से 10000 रु देने के लिये कहा, देखते है देगा कि नहीं?
 20 DEC

 21 DEC

अपना पडौसी बबलू पूनिया कश्मीर घूमने गये है। मौसम खराब है जवाहर सुरंग में बर्फ़ में अटकने की सम्भावना हो सकती है।
22 DEC


आज साल का सबसे छोटा दिन होता है। एक दो दिन बाद दिन बढना शुरु हो जायेगा। साल के सबसे बड़े दिन अपनी शादी की सालगिरह होती है। बबलू पूनिया का पट्नी टॉप से फ़ोन आया कि सर जी स्नो फ़ॉल हो रहा है। ठीक है भाई आनन्द उठाओ और कश्मीर घूम के आओ। बर्फ़बारी के कारण उन्हे आज पट्नी टोप में ही रुकना पड़ा। बर्फ़बारी जमकर हुई जवाहर सुरंग बन्द कर दी गयी है।
 23 DEC

कश्मीर यात्रा के हवाई टिकट तो 11 को ही बुक हो चुके है, परिवार साथ जा रहा है तो कमरे पहले ही बुक कराने है आज उसकी कोशिश में कई जगह बात हुई है। मेक माई ट्रिप से मृदुला गुप्ता से कई बार बात हुई लेकिन उनकी दी गयी कीमत बहुत ज्यादा थी। कही ओर बात बन जायेगी।
 24 DEC

इस साल की आखिरी R.H. ले ली गयी है। कश्मीर जाना है अत: लिखने में पूरा दिन लगाया जायेगा।
अजय भाई का फ़ोन आया। अजय ने कहा भाई जी क्या कर रहे हो?
 25 DEC

क्रिसमस से अपने को कोई मतलब नहीं है।,

नीमराना राजस्थान से अशोक जी का फ़ोन आया, वे बोले संदीप जी आपका ब्लॉग खुल नहीं रहा है, क्या हुआ? मैंने कल ही अपना ब्लॉग ब्लॉगस्पॉट पर बदल दिया था, इसलिये उन्हे समस्या आयी। जैसे ही इन्हे बताया कि आप ऐसा करिये ब्लॉग तुरन्त खुल गया।
 26 DEC

राजेश सहरावत का जिम कार्बेट जाने के लिये फ़ोन आया, राजेश जी अपनी कार लेकर जायेंगे, जिम कार्बेट अभी नहीं जाना है क्योंकि अगले महीने बीकानेर का ऊँट उत्सव देखने जाना है।
बीकानेर राकेश भाई की स्कारपियो से जाना तय हो चुका है।
 27 DEC

आज कश्मीर यात्रा के लिये गाड़ी और होटल वालों से मोल भाव किया गया। मेक माई ट्रिप और श्रीनगर के एक ट्रेवल एजेन्ट बार-बार फ़ोन कर कहते रहे कि संदीप जी आपको पैकेज बुक करना है कि नहीं?
 28 DEC

कश्मीर यात्रा के लिये 4 रात हाऊसबोट + 1 रात होटल + श्रीनगर से गुलमर्ग व पहलगाँव घुमाने के लिये इन्डिका विस्टा गाड़ी की बात पक्की हो गयी। पहले बुकिंग नहीं करानी पड़ी। फ़ोन पर ही बात हो गयी। सन 2007 में इसी हाऊस बोट में अपुन ने एक रात बितायी थी।
केजरी जिसे ना चाहने वाले खुजली कहते है आज दिल्ली के मुख्य मन्त्री की शपथ ली।

एक ट्रेन नान्देड़ एक्सप्रेस के वातानुकुलित डिब्बे में आग लगने से 25 लोग स्वाहा हो गये।
 29 DEC

ठन्ड़ में छुट्टी व धूप का अलग मजा है। आज दोनों का लाभ उठाया।
 30 DEC

आज से E.L. अवकाश है, लेकिन सामान रखने के लिये एक बड़ा रकसैक बैग लेने राकेश के पास जाना पड़ा।

हाऊस बोट मालिक का फ़ोन आया कि आ जाइये आपका स्वागत है।

आज भारत के "घर के शेर" दक्षिण अफ़्रीका टीम से दूसरा टैस्ट मैच दस विकेट से हारे।

किसी जानकार को जरुरत में पैसे देने बन्द, पैसे लेते समय भिखमंगे गाय बनकर आते है, पैसे देते समय सियार बनकर दुबक जाते है। या बकरी की तरह मिमयाने लगते है।
 31 DEC

सुबह 7 बजे घर से श्रीनगर जाने के लिये (पालम हवाई अड़डे) निकल लिये। वहाँ से 11:10 की प्लाइट है अत: दो घन्टे वहाँ पहुँचने में लगने है। लोनी बार्ड़र घर से ऑटो में चार सौ रुपये में पहुँच गये।

बाकि बाते श्रीनगर से लौट कर बतायी जानी थी (पिछले साल इस दिन गोवा पहुँचा था।) लेकिन श्रीनगर में सुबह से हो रही जोरदार बर्फ़बारी ने दिल्ली से श्रीनगर जाने वाली सभी उड़ान रदद करा दी। अब कल नये साल में श्रीनगर जाना हो पायेगा।

आज न्यूजीलैन्ड़ के एक खिलाड़ी ने मात्र ३६ गेन्दों में शतक बनाकर शाहिद अफ़रीदी का रिकार्ड़ तोड़ दिया।

8 टिप्‍पणियां:

  1. हो जग का कल्याण, पूर्ण हो जन-गण आसा |
    हों हर्षित तन-प्राण, वर्ष हो अच्छा-खासा ||

    शुभकामनायें आदरणीय

    जवाब देंहटाएं
  2. संदीप भाई एक स्वार्थी भाई आपसे निवेदन कर रहा है , आसाम, मेघालय, सिक्किम और नागालैंड कि तरफ कि यात्रा इस नए साल में जरुर करे इस बहाने हमको भी पूर्वोत्तर कि धरती के दर्शन हो जायेंगे

    जवाब देंहटाएं
  3. नेपाल जाने का विचार कर रहा हूँ मार्गदर्शन करावे

    जवाब देंहटाएं
  4. नेपाल वाराणसी से ठीक रहेगा या गोरखपुर होकर जाना ठीक रहेगा वैसे घर से तो वाराणसी पहला पड़ाव रहेगा

    जवाब देंहटाएं
  5. वॉव !!!!!!!! काश्मीर ! जल्दी लिखो जी ताकि हम भी वहाँ जाने का प्लान बना सके --हरीउप ----

    जवाब देंहटाएं
  6. डायरी से हिसाब किताब बना रहता है, घुमक्कड़ी का।

    जवाब देंहटाएं
  7. किसी जानकार को जरुरत में पैसे देने बन्द, पैसे लेते समय भिखमंगे गाय बनकर आते है, पैसे देते समय सियार बनकर दुबक जाते है। या बकरी की तरह मिमयाने लगते है।

    bhot sahee baat jaat bhai.

    जवाब देंहटाएं

Thank you for giving time to read post comment on Jat Devta Ka Safar.
Your comments are the real source of motivation. If you arer require any further information about any place or this post please,
feel free to contact me by mail/phone or comment.